Aurangabad News: हिंदी दिवस के अवसर पर दाउदनगर प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन अशोक इंटर विद्यालय के प्रांगण में किया गया। प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। भाषा, कविता पाठ और निबंध लेखन समेत विभिन्न विधाओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भाषा प्रतियोगिता में अशोक इंटर विद्यालय के मनोज कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ में पटेल इंटर विद्यालय के नारायण प्रथम रहे। निबंध लेखन में बालिका इंटर विद्यालय की अनु कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी 14 सितंबर 2026 को दानी बिगहा स्थित आम्रपाली कला केंद्र, महाराणा प्रताप चौक के निकट आयोजित होने वाली जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक जयशंकर प्रसाद, डॉ. उदय कुमार, निर्णायक मंडली की सदस्य सरिता कुमारी, नमिता कुमारी, रविरंजन कुमार, मो. एनुल हक, बीआरसी लेखापाल अमरेश कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play