भाभी से अवैध संबंध का खौफनाक अंजाम… बड़े भाई ने छोटे को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट – AajTak

Feedback
पटना सिटी के खुशरूपुर थाना इलाके में अवैध संबंधों के विवाद ने भाई-भाई के रिश्ते को खून से रंग दिया. बड़े भाई ने अपनी पत्नी से छोटे भाई के कथित अवैध संबंधों के शक में उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, सचिंद्र रविदास के पुत्र शैलेश रविदास (18) का अपने बड़े भाई शत्रुघ्न रविदास की पत्नी गीता देवी से पिछले पांच वर्षों से अवैध संबंध बताया जा रहा है. शैलेश दिल्ली में रहकर कचड़ा उठाव का काम करता था और 16 अप्रैल को ही घर लौटा था. बताया गया है कि बुधवार रात करीब 8 बजे इस मुद्दे को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ, जो जल्द ही हिंसक झगड़े में बदल गया.
यह भी पढ़ें: पटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 5 साल पुराने रिंकू हत्याकांड की जांच करेंगे IPS विकास वैभव
गुस्से में आकर शत्रुघ्न रविदास ने धारदार चाकू से अपने छोटे भाई पर हमला कर दिया. चाकू पेट में लगने से शैलेश की मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया. सूचना मिलने पर खुशरूपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
अवैध संबंधों का खुलासा और पारिवारिक तनाव
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शत्रुघ्न गांव में रहकर मजदूरी करता है और उसकी पत्नी गीता देवी से चार बच्चे हैं. गीता देवी ने बताया कि वह अपने देवर शैलेश के साथ दिल्ली में रह रही थी और लगभग एक महीने पहले खुशरूपुर लौटी थी. उसने कहा कि उसके और देवर के संबंधों की जानकारी ससुराल पक्ष को थी.
गीता देवी ने यह भी बताया कि उसके चार बच्चों में सबसे छोटा बेटा मृतक शैलेश का है. उसने कहा कि उसके पति ने गुस्से में आकर अपने भाई की हत्या कर दी. इस खुलासे के बाद मामला और संवेदनशील हो गया है और पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है.
पुलिस कार्रवाई और जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी. एसडीपीओ फतुहा-2 संजीव कुमार ने बताया कि पुरानी पारिवारिक कलह के कारण बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या की है.
पुलिस ने गीता देवी को हिरासत में ले लिया है, जबकि फरार आरोपी शत्रुघ्न रविदास की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. घटना के बाद लोदीपुर गांव के रविदास टोला में मातम का माहौल है और परिवार में शोक पसरा हुआ है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News