अमेरिका के इलिनॉय राज्य में हिंदू मंदिर पर गोलीबारी कर भारतीय मूल के लोगों को निशाना बनाने की साजिश सामने आई है। इसे लेकर भारत ने अमेरिकी प्रशासन से भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह मामला भारत के लिए गहरी चिंता का विषय है। भारत ने इस मामले में अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों की कार्रवाई पर ध्यान दिया है और अमेरिकी अधिकारियों से भारतीय समुदाय की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने का आग्रह किया है। इससे एक दिन पहले विदेश मंत्रालय ने साजिश को नस्लवादी और हिंदू विरोधी हमले की कोशिश बताया था। मंत्रालय ने मामले की पूरी जांच करने और जिम्मेदार लोगों को न्याय के दायरे में लाने की मांग भी की थी।
इस मामले में 19 वर्षीय अलेक्जेंड्रोस पापोराकिस को 11 अक्टूबर को शिकागो के पास पलाटाइन इलाके से गिरफ्तार किया गया था। उस पर इलिनॉय के ऑरोरा स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी बालाजी मंदिर में गोलीबारी की साजिश रचने का आरोप है। यह मंदिर शिकागो शहर के केंद्र से करीब 65 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। जांचकर्ताओं के मुताबिक, पापोराकिस करीब दो महीने से मंदिर को निशाना बनाने की योजना बना रहा था। उसके सहकर्मियों ने पुलिस को कुछ परेशान करने वाले टेक्स्ट संदेशों की जानकारी दी थी, जिसके बाद जांच शुरू हुई।
अभियोजन पक्ष का आरोप है कि 11 अक्टूबर को आरोपी ने कार से एक व्यक्ति पर गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन उसकी राइफल में खराबी आ गई। आरोप है कि उसने सहकर्मियों से भारतीय लोगों को मारने की इच्छा जताई थी और रविवार को अपने लिए खास दिन बताया था। जांच के दौरान पुलिस को पापोराकिस से जुड़ा एक दस्तावेज मिला है। इसमें नस्लीय श्रेष्ठता और नव-नाजी विचारधारा से जुड़ी बातें थीं। इसमें भारतीय मूल के लोगों समेत दक्षिण एशियाई समुदाय के खिलाफ हिंसा का जिक्र था। दस्तावेज में यहूदी और अफ्रीकी-अमेरिकी समुदायों के प्रति भी नफरत जाहिर किए जाने की बात सामने आई है।
पापोराकिस ने खुद को नफरत से भरा नस्लवादी बताया था और लगभग हर दिन सामूहिक हत्या की कल्पना करने की बात लिखी थी। उसके घर की तलाशी में एक राइफल, कई भरी हुई मैगजीन, सैकड़ों कारतूस, शरीर की सुरक्षा के लिए इस्तेमाल होने वाली जैकेट और नस्लवादी चरमपंथ से जुड़ा एक पैच बरामद किया गया। अब तक की जांच में उसके अकेले काम करने की आशंका है। पापोराकिस पर आतंकवादी धमकी देने और अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप लगाए गए हैं। आतंकवादी धमकी का आरोप क्लास एक्स कैटेगरी का गंभीर अपराध बताया गया है। अदालत में पेशी के बाद उसे हिरासत में रखने का आदेश दिया गया और उसकी अगली पेशी 30 अक्टूबर को होनी है।
पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play