भारतीयों के खिलाफ ऑनलाइन जहर! सिंगापुर ने 14 पोस्ट किए ब्लॉक, विदेशी साजिश की आशंका – India.Com

सिंगापुर ने भारतीय समुदाय के खिलाफ भड़काऊ और विभाजनकारी सामग्री फैलाने वाले ऑनलाइन पोस्ट्स पर सख्त कार्रवाई करते हुए 14 पोस्ट ब्लॉक कर दिए हैं. सरकार का कहना है कि ये पोस्ट देश की नस्लीय और सामाजिक एकता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे. शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये सामग्री संभवतः चीन स्थित एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से शुरू हुई और बाद में विभिन्न सोशल मीडिया साइट्स और वेबसाइटों पर फैल गई.

गृह मंत्रालय (MHA) के अनुसार, इन पोस्ट्स में सिंगापुर में रहने वाले भारतीय समुदाय को नकारात्मक रूप में पेश किया गया. कुछ वीडियो और तस्वीरों में लिटिल इंडिया की व्यस्त सड़कों और धार्मिक आयोजनों की भीड़भाड़ वाली तस्वीरों का इस्तेमाल कर ये दिखाने की कोशिश की गई कि सिंगापुर भारतीयों से ‘भर गया’ है. अधिकारियों का कहना है कि यह प्रस्तुति वास्तविक स्थिति को तोड़-मरोड़कर दिखाती है और लोगों के बीच गलत धारणा पैदा करने का प्रयास करती है.

सरकार ने साफ किया कि सिंगापुर की पहचान बहुसांस्कृतिक समाज के रूप में है, जहां सभी नस्लीय और धार्मिक समुदायों को समान सम्मान दिया जाता है. ऐसे में किसी भी समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने वाले संदेशों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मंत्रालय ने कहा कि विदेशी स्रोतों से आकर समाज को बांटने की कोशिश करने वाली सामग्री और भी अधिक गंभीर मानी जाती है.

सिंगापुर के कानून मंत्री एडविन टोंग ने कहा कि फिलहाल ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे ये साबित हो कि किसी सरकार ने संगठित अभियान के तहत ये सामग्री फैलाई हो. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि चाहे ऐसी सामग्री किसी भी स्रोत से आई हो, उसका प्रभाव समाज में विभाजन पैदा करना हो सकता है और इसलिए उस पर कार्रवाई जरूरी है.
जांच एजेंसियों ने पाया कि कई पोस्ट नस्लीय आधार पर लोगों के बीच अविश्वास और दुश्मनी बढ़ाने वाले थे. कुछ सामग्री में भारतीय समुदाय के लिए अपमानजनक और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था. सरकार का मानना है कि इस तरह के संदेश केवल भारतीयों को ही नहीं बल्कि पूरे समाज की एकता को नुकसान पहुंचाते हैं.

ऑनलाइन क्रिमिनल हार्म्स एक्ट 2023 के तहत पुलिस ने यूट्यूब, फेसबुक और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म्स को निर्देश दिया है कि वे सिंगापुर के यूजर्स के लिए इन पोस्ट्स की पहुंच रोकें. सरकार ने ये भी संकेत दिया कि इसी तरह की और सामग्री फैलाने की कोशिशों पर नजर रखी जा रही है.
सिंगापुर लंबे समय से नस्लीय सौहार्द और सामाजिक संतुलन को अपनी सबसे बड़ी ताकत मानता है. यही कारण है कि सरकार ऐसे किसी भी प्रयास के खिलाफ तुरंत कार्रवाई कर रही है जो विभिन्न समुदायों के बीच तनाव पैदा कर सकता है. अधिकारियों ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर मिलने वाली हर जानकारी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें और किसी भी भड़काऊ सामग्री को आगे साझा करने से पहले उसकी सच्चाई की जांच करें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
हल्द्वानी से दिल्ली के बड़े न्यूजरूम तक… तनुजा जोशी, उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखती हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News