थाईलैंड के बाद अब मलेशिया टूरिस्ट की पहली पसंद बन चुका है। लोग मलेशिया घूमना पसंद कर रहे हैं और यहां पर भारतीयों के लिए वीजा फ्री है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2025 में मलेशिया लोग सबसे ज्यादा घूमने पहुंचे हैं और इसके बाद दूसरे नंबर पर थाईलैंड और फिर तीसरे पर वियतनाम शामिल है। मलेशिया जाना हर किसी का ख्वाब हो सकता है, ये बेहद खूबसूरत देश है। यहां पर ऊंची इमारतों को देखने के अलावा नीला समुद्र, पहाड़, साफ नदी, घने-हरे जंगल और झक्कास नाइट लाइफ का मजा आप ले सकते हैं। अगर आप नए साल या उसके बाद मलेशिया घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं, तो हम आपको कुल खर्चे के बारे में कुछ जानकारी देने जा रहे हैं।
भारतीयों के लिए मलेशिया बिल्कुल वीजा फ्री है और ये सुविधा सिर्फ 31 दिसंबर 2026 तक ही है। यहां पर भारतीय नागरिक टूरिज्म, बिजनेस और सोशल विजिट के लिए 30 दिनों तक वीजा फ्री ट्रैवल आराम से कर सकते हैं। यहां पर एंट्री करने के लिए कुछ नियम बने हुए हैं। आपके पास वैलिड इंडियन पासपोर्ट, आने-जाने की कंफर्म टिकट, बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस, साथ ही मलेशिया डिजिटल अराइवल कार्ड (MDAC) को ऑनलाइन पूरा करना होगा। तब ही आप मलेशिया में एंट्री कर सकते हैं।
मलेशिया जाने के लिए दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, मुंबई से सीधी फ्लाइट कुआलालंपुर एयरपोर्ट के लिए मिलेगी। फ्लाइट का खर्चा 1 व्यक्ति के लिए 25,000 से 50,000 रुपये के बीच हो सकता है। बाकि ये आपकी फ्लाइट और क्लास पर भी निर्भर करता है।
मलेशिया में हॉस्टल 3000 रुपये में मिल जाते हैं और होटल रूम का खर्चा 5000 रुपये से शुरू होता है। अगर आप सिंगल जा रहे हैं, तो हॉस्टल लेना बेस्ट और किफायती ऑप्शन हो सकता है। होटल थोड़े महंगे हो सकते हैं, ये सीजन और जगह के हिसाब से तय होता है।
मलेशिया में घूमने के लिए काफी कुछ है। यहां पर आप कई जगहों को एक्सप्लोर करने के साथ एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। यहां पर खासतौर से लंगकावी आइलैंड, लंगकावी स्काई ब्रिज, Tanjung Rhu बीच, Pantai Tengah बीच , Datai Bay, Pantai Kok बीच घूम सकते हैं। यहां पर स्कूबा डाइविंग, जंपिंग व अन्य एक्टिविटीज कर सकते हैं। मलेशिया आप दिसंबर से फरवरी के बीच जा सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play