भारतीय दूतावास को मिला शिवानंद चौरसिया का शव: अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले युवक का पार्थिव शरीर जल्द आए… – Dainik Bhaskar

देवरिया में होर्मुज क्षेत्र के पास हुए हमले में जान गंवाने वाले देवरिया जिले के सुरौली गांव निवासी शिप फिटर शिवानंद चौरसिया का शव भारतीय दूतावास को सौंप दिया गया है। इसके साथ ही पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में शव उनके पैतृक गांव पहुंच जाएगा।
परिजनों ने ओमान दूतावास से प्राप्त आवश्यक दस्तावेज सोमवार को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे थे। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद ओमान प्रशासन ने शव भारतीय दूतावास को सौंपा। वर्तमान में शव दूतावास के संरक्षण में है और उसे भारत भेजने की तैयारी चल रही है।
सदर सांसद डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी को भी दूतावास से इस संबंध में ई-मेल मिला है। उन्होंने बताया कि शव को जल्द भारत लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सांसद के अनुसार, केंद्र सरकार और भारतीय दूतावास इस मामले की संवेदनशीलता से निगरानी कर रहे हैं।
शिवानंद चौरसिया परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए ओमान में कार्यरत थे। उनकी मौत की खबर मिलने के बाद से परिवार में शोक का माहौल है। पत्नी, माता-पिता और अन्य परिजन पार्थिव शरीर के आने का इंतजार कर रहे हैं।
इस बीच, गांव के लोगों ने शिवानंद को शहीद का दर्जा देने और उनके नाम पर किसी सड़क का नामकरण करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि विदेश में काम करते हुए देश का नाम रोशन करने वाले शिवानंद को सम्मान मिलना चाहिए। सुरौली गांव में पांचवें दिन भी शोक का माहौल बना हुआ है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News