भारतीय मूल के दंपति ने अमेरिकी विश्वविद्यालय को 1.90 अरब दिए – Hindustan

– एआई और एडवांस्ड एनालिटिक्स की पढ़ाई को मिलेगा बढ़ावा न्यूयॉर्क, एजेंसी। भारतीय मूल के दंपति अनुराधा और विकास सिन्हा ने अमेरिका के टेक्सास स्थित अपने पूर्व विश्वविद्यालय को 1.90 अरब रुपये (दो करोड़ अमेरिकी डॉलर) का दान दिया है। इस राशि का इस्तेमाल कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और एडवांस्ड एनालिटिक्स की पढ़ाई एवं शोध को बढ़ावा देने और छात्रों और शिक्षकों के लिए नए अवसर पैदा करने में किया जाएगा।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक दंपति ने यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ टेक्सास को यह राशि दी है। उनके योगदान के सम्मान में विश्वविद्यालय में ‘अनुराधा एंड विकास सिन्हा कॉलेज ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड एडवांस्ड एनालिटिक्स’ स्थापित किया जाएगा। यह कॉलेज एआई, इंटेलिजेंट सिस्टम और डाटा एनालिटिक्स पर केंद्रित शैक्षणिक एवं शोध केंद्र के रूप में काम करेगा। इसमें एआई, साइबर सुरक्षा, डेटा साइंस, एडवांस्ड एनालिटिक्स, हेल्थ इंफॉर्मेटिक्स, सूचना विज्ञान, लाइब्रेरी साइंस और लर्निंग टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों की विशेषज्ञता को एक साथ लाया जाएगा। इस दान से कॉलेज के नेतृत्व, छात्रों की छात्रवृत्ति, प्रोफेसर के पद, उद्यमिता एवं इनक्यूबेशन, उन्नत शोध और उभरती प्रौद्योगिकियों के लिए छह स्थायी फंड स्थापित किए जाएंगे।
अनुराधा और विकास सिन्हा का विश्वविद्यालय से जुड़ाव लंबे समय से है। वर्ष 2024 में उन्होंने ‘अनुराधा एंड विकास सिन्हा डिपार्टमेंट ऑफ डाटा साइंस’ की स्थापना के लिए दान दिया था। इसके अलावा छात्रवृत्ति, शिक्षकों, शोध और विशेष पहलों के लिए भी फंड दिए थे। 2025 में उन्होंने डाटा साइंस के लिए ‘सिन्हा इनोवेशन लैब’ स्थापित करने के लिए एक और बड़ा योगदान दिया।
विकास सिन्हा ने कहा कि शिक्षा ने हमारे जीवन में हमारे लिए कई दरवाजे खोले हैं और हम चाहते हैं कि ये दरवाजे दूसरों के लिए भी खुले रहें। उन्होंने कहा कि यह योगदान उन छात्रों के लिए भी अवसर पैदा करने के बारे में है, जो किसी दूसरे देश से उसी महत्वाकांक्षा और शिक्षा में विश्वास के साथ अमेरिका आते हैं, जैसा कभी वे खुद आए थे।
विकास और अनुराधा ने आंध्र प्रदेश की श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। विकास ने कुरनूल स्थित जी. पुल्ला रेड्डी इंजीनियरिंग कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इसके बाद दोनों उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गए और फ्लोरिडा अटलांटिक यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की। विकास ने बाद में नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी में पढ़ाई जारी रखी और 2023 में यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ टेक्सास से पीएचडी पूरी की। वह वर्तमान में ‘ब्रॉडकॉम’ के मेनफ्रेम सॉफ्टवेयर डिविजन में उपाध्यक्ष हैं और 2023 से यूएनटी कॉलेज ऑफ इंफॉर्मेशन लीडरशिप बोर्ड में भी काम कर रहे हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News