Sultanpur News: 112 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार – Hindustan

Sultanpur News: बल्दीराय, संवाददाता। बल्दीराय थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे स्थित महुली अंडरपास पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को 112 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम को देखते ही दोनों बाइक मोड़कर भागने लगे। लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार जग्गी बाबा कुटी की ओर से तेज रफ्तार बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। संदिग्ध हरकत पर पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली। अनुराग दुबे के पास से 62 ग्राम और आजाद तिवारी के कब्जे से 50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों के खिलाफ बल्दीराय थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
सीओ आशुतोष कुमार के मुताबिक अनुराग के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट समेत छह मुकदमे,जबकि आजाद के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें सुलतानपुर और अयोध्या के थानों में दर्ज मामले शामिल हैं। कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अब्दुल कादिर खान, उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार राय और राजदेव यादव समेत पुलिस टीम शामिल रही।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News