इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। अखिल भारतीय गायत्री परिवार की ओर से गुरुवार को क्षेत्र के आठ विद्यालयों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में करीब 500 छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। परीक्षा को लेकर विद्यालयों में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, संस्कार, नैतिक मूल्यों और देश की गौरवशाली परंपराओं से परिचित कराना रहा। आयोजकों ने बताया कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों को अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़ने के लिए इस तरह की परीक्षाएं बेहद जरूरी हैं। इससे उनमें नैतिकता और संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
क्षेत्र के संत कबीर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मंगल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रामकृष्ण इंटर कॉलेज तियरी, दुर्गावती बालिका इंटर कॉलेज समेत आठ विद्यालयों में परीक्षा एक साथ आयोजित हुई। निर्धारित समय पर छात्र-छात्राएं परीक्षा कक्ष में पहुंचे और भारतीय संस्कृति एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए। विद्यालय प्रबंधन की ओर से परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई थीं। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा आयोजन में राजकुमार गुप्ता, सुरेश मद्धेशिया, सत्यनारायण, रामटहल जायसवाल और राधाकृष्ण जायसवाल ने सहयोग किया। आयोजकों ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों का आभार जताया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play