अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कल्चरल एजूकेशन सेंटर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय युवा सम्मेलन-2026 ‘गुमनाम नायकों का स्मरण’ में विद्यार्थियों ने भारत के कम चर्चित स्वतंत्रता सेनानियों, सांस्कृतिक स्मृतियों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की जिम्मेदारियों पर विचार-विमर्श किया। सम्मेलन की प्रेरणा ओडिशा के 12 वर्षीय नाविक शहीद बाजी राउत से ली गई, जिनका साहस और बलिदान स्वतंत्रता संग्राम में बच्चों और युवाओं सहित आम नागरिकों के योगदान का प्रतीक माना जाता है।सम्मेलन की शुरुआत वाद-विवाद एवं साहित्यिक क्लब द्वारा आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता से हुई। विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय आंदोलन के विस्मृत अध्यायों और कम चर्चित नायकों के बलिदान पर अपने विचार रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किए।
इसके बाद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का प्रारंभिक चरण आयोजित किया गया। शाम के समय नाट्य क्लब द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटकों ने ऐतिहासिक विषयों को परिसर के सार्वजनिक स्थलों तक पहुंचाया और दर्शकों को रंगमंच के माध्यम से उनसे जोड़ा। सम्मेलन के प्रमुख अकादमिक कार्यक्रमों में ‘भारतीय इतिहास का उपनिवेश-मुक्तिकरण’ विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। इसका संचालन हिंदी विभाग के प्रो. शंभुनाथ तिवारी ने किया। परिचर्चा में राजनीति विज्ञान विभाग की प्रो. अर्शी खान और प्रो. मुहीबुल हक, इतिहास विभाग के प्रो. एम. वसीम राजा, प्रो. परवेज नजीर, प्रो. सैयद अली काजिम और प्रो. मानवेंद्र कुमार पुंडीर तथा अंग्रेजी विभाग की प्रो. विभा शर्मा ने भाग लिया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play