दरभंगा। मानव विस्थापन के नाम पर भारत का विभाजन विश्व के इतिहास में काला अध्याय है। इस विभीषिका के हिंसा में करीब 12 लाख लोग मारे गए तथा डेढ़ करोड़ से अधिक शरणार्थी हो गए। हम सभी का कर्तव्य है कि विभाजन की हिंसा में जान गंवाने वालों के प्रति अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करें। ये बातें भाजपा दरभंगा पूर्वी जिला के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष विनय पासवान की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में स्थानीय सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कही। संगोष्ठी में जिला महामंत्री शत्रुघ्न सहनी, विस क्षेत्र संयोजक मणिकांत मिश्र, महावीर सिंह, इंद्रेश झा, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीरज चौधरी, राधेश्याम झा, शिवाकांत सहनी, राजकुमार साहनी थे।
अखंड भारत दिवस का किया गया आयोजनदरभंगा। शहर के शुभंकरपुर रत्नोपट्टी सरस्वती बाग में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, दरभंगा नगर की ओर से अखंड भारत दिवस का आयोजन किया गया। संचालन नगर मंत्री धर्म कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रांत सेवा प्रमुख अभय मिश्रा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संजीव सिंह, प्रांत सेवा प्रमुख अभय मिश्रा, सूरज कुमार, अभिषेक कुमार, नवीन कुमार, बलवंत कुमार, कुणाल कुमार, पंकज कुमार, प्रशांत कुमार, बजरंगी कुमार, अंकित जी, ललन कुमार, रितेश कुमार, सूरज, तुषार, बिट्टू, सूरज राय, मनोज कुमार, मनीष, नंदू, बालेंदु झा, बिट्टू, राहुल, अर्जुन कुमार, विवेक कुमार आदि थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play