भारत की जीत के लिए काशी में गंगा आरती: महिला टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट के पहले शंखनाद, वाराणसी के गंगा घाट पर… – Dainik Bhaskar

गंगा स्वच्छता को प्रेरित करती नमामि गंगे टीम ने रविवार को काशी के पौराणिक दशाश्वमेध घाट पर महिला टी-20 विश्व कप क्रिकेट में पाकिस्तान टीम पर भारतीय टीम की जीत के लिए आरती उतारकर मां गंगा और बाबा विश्वनाथ से आशीर्वाद मांगा । वहीं ,भारत माता की तस्वीर, क्रिकेट किट, बैट, बाल लेकर राष्ट्रध्वज के साथ नमामि गंगे टीम ने गंगा द्वार से पाकिस्तान पर भारतीय टीम की जीत का शंखनाद कर भारत की जीत के लिए प्रार्थना की‌।
भारत माता की जय, चक दे इंडिया, जीतेगा भाई जीतेगा, हिंदुस्तान जीतेगा के गगन भेदी उद्घोष से दशाश्वमेध घाट का परिसर गूंज उठा। नमामि गंगे के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने मिलकर टीम इंडिया के लिए प्रार्थना की।
राज्य स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी रहे नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि क्रिकेट भारतीयों का प्रिय खेल है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने उम्दा खेल से विश्व क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है। रविवार को इंग्लैंड में भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को हराकर आगे बढ़े इसके लिए हमने मां गंगा और बाबा विश्वनाथ की आरती उतार कर आशीर्वाद मांगा है। वहीं, 140 करोड़ भारतीयों की आशा और निगाहें भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर है। भारतीय क्रिकेट टीम विजेता हो, देवाधिदेव महादेव और मां गंगा से आशीर्वाद की कामना है। इस अवसर पर नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, महानगर सहसंयोजक सारिका गुप्ता, शंकर द्विवेदी, हनुमान प्रसाद, कन्हैया तिवारी और अन्य लोग उपस्थित रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News