‘भारत की सुधार एक्सप्रेस रुकेगी नहीं, चलती रहेगी’, फ्रांस में आयोजित भारत इनोवेट्स – ABP News

जी-7 देशों के नेताओं की बैठक के लिए फ्रांस के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (14 जून, 2026) को इनोवेशन और तकनीक के जरिए दुनिया के लिए एक दीर्घकालिक भविष्य के संबंध में भारत का नजरिया पेश किया. उन्होंने कहा कि भारत अब वैश्विक समाधानों का सिर्फ एक उपभोक्ता नहीं रहा, बल्कि अब उनमें अहम योगदान देने वाला देश बन गया है. इस कार्यक्रम में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मौजूद थे.
दुनिया के लिए निमंत्रण है भारत इनोवेट्सः PM मोदी
पीटीआई भाषा के मुताबिक, फ्रांस के नीस में जी-7 देशों की बैठक के इतर आयोजित भारत इनोवेट्स 2026 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘भारत इनोवेट्स दुनिया के लिए एक निमंत्रण है कि वे भारत के साथ मिलकर वैश्विक एनोवेशन का अगला अध्याय लिखें. भारत के युवा नवोन्मेषक ऐसे समाधान खोज रहे हैं, जिनसे पूरी मानवता को लाभ हो सकता है.’
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में उच्च-तकनीक, डिफेंस और इनोवेशन जैसे कई अहम क्षेत्रों में अपनी सरकार की ओर से किए गए सुधारों का जिक्र किया. उन्होंने जोर देकर कहा, ‘भारत की सुधार एक्सप्रेस रुकेगी नहीं, बल्कि चलती रहेगी.’ 
Bharat innovates with scale and speed.

Bharat innovates for a sustainable future.

And Bharat innovates for the whole world.@BharatInnov2026 pic.twitter.com/1CBpja6Pxt

भारत के DNA है इनोवेशनः PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘एक दशक पहले दुनिया भारत को तकनीक अपनाने वाले देश के तौर पर देखती थी, लेकिन अब यह देश तकनीकी प्रदाता के तौर पर उभर रहा है. भारत एक दीर्घकालिक भविष्य के लिए इनोवेशन कर रहा है. भारत दुनिया के लिए इनोवेशन कर रहा है. इनोवेशन भारत के DNA में है.’
भारत के टैलेंट और यूरोपियन कैपिटल के बीच ब्रिज है ये मंचः PM मोदी
Bharat Innovates का ये मंच, भारत के टैलेंट और यूरोपियन कैपिटल के बीच एक ब्रिज बन रहा है।

एक ऐसा प्लेटफॉर्म्स, जहां भारत के young minds को यूरोपियन एक्सपर्टीज से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।

आज 21वीं सदी का भारत बदलाव के एक बहुत बड़े दौर से गुजर रहा है।

आज भारत में एक startup… pic.twitter.com/tpurNSQE2z

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और फ्रांस के संबंधों पर भी बात की. उन्होंने कहा, ‘भारत और फ्रांस के बीच एक खास साझेदारी है. इसमें जुड़ाव, दृढ़ विश्वास, इनोवेशन, प्रेरणा और साझा नजरिया शामिल है.’ इस कार्यक्रम का मकसद भारत, फ्रांस और अन्य देशों के शीर्ष इनोवेशन स्टार्टअप और वेंचर कैपिटल फंड को साथ लाना है.
उन्होंने कहा, ‘भारत इनोवेट्स का ये मंच, भारत के टैलेंट और यूरोपियन कैपिटल के बीच एक ब्रिज बन रहा है. एक ऐसा प्लेटफॉर्म्स जहां भारत के यंग माइंड्स को यूरोपियन एक्सपर्टीज से जुड़ने का अवसर मिल रहा है.’ 
यह भी पढ़ेंः G7 Countries: G7 देशों का दुनिया की इकोनॉमी पर कितना कंट्रोल, जानें किसके पास कितना पैसा?

We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News