ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रही जंग अब अंतिम दौर में दिख रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों देशों के बीच एक ड्राफ्ट समझौते पर चर्चा चल रही है, जिसके तहत ईरान ने इस बात पर सहमत हो गया है कि वह न तो परमाणु हथियार बनाएगा और न ही उन्हें खरीदेगा. अगर यह समझौता हो जाता है, तो इसे दोनों देशों के बीच पिछले कई महीनों से चल रहे तनाव और बातचीत के दौर में एक बड़ा कदम माना जा सकता है.
न्यूज एजेंसी Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, यह प्रस्तावित समझौता इस्लामाबाद मेमोरेंडम नाम के एक फ्रेमवर्क का हिस्सा बताया जा रहा है. इसका उद्देश्य दोनों देशों में बढ़े तनाव को कम करना और ईरान के परमाणु कार्यक्रम, आर्थिक प्रतिबंधों में राहत और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर व्यापक सहमति बनाना है. रिपोर्ट में एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी के हवाले से कहा गया कि ड्राफ्ट मेमोरेंडम में ईरान ने परमाणु हथियारों के निर्माण या अधिग्रहण से दूरी बनाने की बात स्वीकार की है.
बातचीत में प्रगति के संकेत मिले हैं, लेकिन अभी तक कई बड़े मुद्दों पर सहमति नहीं बनी है. ईरान चाहता है कि उस पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों में राहत मिले, विदेशों में फंसी वित्तीय संपत्तियों तक पहुंच दी जाए और तेल निर्यात पर लगी सीमाएं कम की जाएं. ईरान ने यह भी साफ किया है कि शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए परमाणु ऊर्जा और यूरेनियम संवर्धन का उसका अधिकार किसी भी हाल में खत्म नहीं होगा. वहीं अमेरिका का चाहता है कि आर्थिक राहत तभी मिलेगी, जब समझौते की सभी शर्तों का पालन किया जाएगा.
अमेरिकी पक्ष ने भी साफ संकेत दिए हैं कि समझौते के साथ तुरंत आर्थिक लाभ नहीं जुड़े होंगे. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने उन रिपोर्ट्स को खारिज किया जिनमें दावा किया जा रहा था कि समझौते पर हस्ताक्षर होते ही ईरान को बड़ी आर्थिक राहत मिल जाएगी. उन्होंने कहा कि केवल समझौता होने भर से कोई फंड स्वतः जारी नहीं होगा और आगे की प्रक्रिया शर्तों के पालन पर निर्भर करेगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED