गिरिडीह हत्याकांड का खुलासा: जमीन विवाद और जादू-टोना के शक में पति-पत्नी की हत्या, 7 रिश्तेदार ही निकले कातिल – AajTak

Feedback
झारखंड के गिरिडीह जिले के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत दलानचकरी टोला तिरिलटांड में हुए सनसनीखेज पति-पत्नी हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार सभी आरोपी मृतक दंपति के ही परिवार के सदस्य हैं.
दरअसल, यह घटना 2 और 3 जून की रात की है, जब पतिया हांसदा और उनकी पत्नी परसनी देवी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया था. गंभीर रूप से घायल दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी.
यह भी पढ़ें: पिता ने खुद रेत डाला 3 बेटियों की गला, झारखंड के गिरिडीह में खौफनाक वारदात
पुलिस ने इस मामले में मधुबन थाना कांड संख्या 06/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी. मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1)/3(5) के तहत दर्ज किया गया था. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. बिमल कुमार ने विशेष जांच टीम का गठन किया था.
जांच में जमीन विवाद और जादू-टोना का शक सामने आया
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इस हत्या के पीछे जमीन विवाद और जादू-टोना के शक की बात सामने आई है. प्रारंभिक जांच में पाया गया कि परिवार के भीतर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो धीरे-धीरे हिंसक रूप ले चुका था.
डुमरी एसडीपीओ आबिद खान के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई. जांच के दौरान सामने आया कि इस हत्याकांड की साजिश परिवार के ही कुछ सदस्यों ने मिलकर रची थी.
पुलिस के अनुसार रमेश हांसदा, पाण्डु हांसदा और विजय हांसदा ने मिलकर धारदार हथियार से हत्या की वारदात को अंजाम दिया, जबकि अन्य चार आरोपियों ने सहयोग किया.
सात आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में रमेश हांसदा, पाण्डु हांसदा, विजय हांसदा, दोमा हांसदा, बबलु हांसदा, मोती हांसदा और सिकरा हांसदा शामिल हैं. सभी आरोपी दलानचकरी जाहेर टोला, थाना मधुबन के निवासी हैं.
पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. पुलिस ने उनके पास से कई महत्वपूर्ण सबूत भी बरामद किए हैं. बरामद सामान में एक गुलाबी सूती गमछा, एक लोहे की तलवार, दो लोहे के छुरे, काला जींस, उजला हाफ टी-शर्ट और दो गमछे शामिल हैं.
बरामद कपड़ों और हथियारों पर खून जैसे धब्बे पाए गए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. पुलिस का मानना है कि यही साक्ष्य इस मामले को और मजबूत बनाते हैं.
इलाके में फैली थी दहशत
इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे तिरिलटांड और आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई थी. ग्रामीणों के अनुसार घटना के बाद से गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ था.
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से कार्रवाई की और विशेष टीम के जरिए जांच को आगे बढ़ाया. गिरफ्तारी के बाद अब पूरे मामले का खुलासा हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है.
फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस साजिश में और कौन लोग शामिल हो सकते हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News