कमजोर दिलवाले वीडियो न देखें! रस्सी बिना बांधे बंजी जंपिंग, युवती को 130 फीट नीचे फेंक दिया – Hindustan Hindi News

एडवेंचर स्पोर्ट्स की सबसे खतरनाक बंजी जंपिंग के दौरान बेहद लापरवाही का एक दिल दहला देने वाला हादसा ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के लाइमीरा इलाके में हुआ है। 21 वर्षीय युवती मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रीटास को स्केलेटन ब्रिज से बिना सुरक्षा हार्नेस और रस्सी बांधे 130 फीट (लगभग 40 मीटर) की ऊंचाई से नीचे धकेल दिया गया। युवती सीधे खाई में गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि यह घटना एक निजी कंपनी द्वारा आयोजित बंजी जंपिंग सत्र के दौरान हुई। वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कंपनी के कर्मचारी मारिया को पुल के किनारे ले गए, काउंटडाउन किया और बिना किसी सुरक्षा उपकरण के उन्हें नीचे धकेल दिया। जैसे ही युवती गिरती दिखी, आसपास मौजूद लोग हैरान रह गए। मौके पर मौजूद लोग बोल रहे थे कि रस्सी नहीं बंधी है। शायद कर्मचारियों तक उनकी आवाज नहीं पहुंची।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कर्मचारियों को भी देर से एहसास हुआ कि सुरक्षा रस्सी युवती से बंधी नहीं थी। बताया जा रहा है कि मारिया अपने मंगेतर के साथ इस ट्रिप पर आई थीं। हादसे के समय मंगेतर भी पुल पर मौजूद था। युवती के गिरते ही वह सदमे की स्थिति में चला गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि दोनों शादी की तैयारी कर रहे थे और यह ट्रिप यादगार बनाने के लिए प्लान की गई थी, जो त्रासदी में बदल गई।
दूसरी ओर घटना के बाद स्थानीय सिविल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि कंपनी के कर्मचारियों, सुपरवाइजर और मैनेजर समेत छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी, कर्मचारियों की ट्रेनिंग और उपकरणों की जांच की समीक्षा कर रही है। यदि लापरवाही साबित हुई तो आरोपियों पर गैर-इरादतन हत्या (Culpable Homicide) का मामला दर्ज किया जा सकता है।
पुलिस ने मारिया के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लीगल मेडिकल इंस्टीट्यूट भेज दिया गया है। प्रारंभिक रिपोर्ट में गिरने से लगी गंभीर आंतरिक चोटें और सिर की चोट को मौत का कारण बताया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
बताया जा रहा है कि हादसे से कुछ घंटे पहले मारिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्केलेटन ब्रिज की तस्वीरें पोस्ट की थीं। एक तस्वीर में जंप रिस्टबैंड भी दिख रहा था। कैप्शन में उसने लिखा था कि पागल इंसान कौन था जिसने मुझे पुल से कूदने की इजाजत दी? यह पोस्ट अब घटना के बाद यूजर्स लगातार शेयर कर रहें और कोस रहे हैं।
दूसरी ओर लाइमीरा के मेयर मुरिलो फ्लिक्स ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह महज हादसा नहीं, बल्कि सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी का नतीजा है। नगर परिषद ब्राजील की संघीय सरकार से औपचारिक शिकायत दर्ज कराएगी और एडवेंचर टूरिज्म की सुरक्षा व्यवस्था पर सख्त समीक्षा की मांग करेगी। मेयर ने कहा कि वर्षों से इस क्षेत्र में जोखिम बने हुए हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News