Feedback
भारत के कर्नाटक राज्य में 16 साल से कम उम्र के टीनएजर्स के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगने जा रहा है. ये जानकारी खुद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को दी है. मुख्यमंत्री ने एनुअल बजट पेश करते हुए ये बात कही है. ऐसा करने वाला यह भारत का पहला राज्य होगा.
मुख्यमंत्री ने बताया है कि बच्चों में बढ़ते मोबाइल इस्तेमाल के नेगेटिप इफेक्ट को रोकने के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने का कदम उठाया है.
कर्नाटक देश का पहला राज्य बन गया है
इस फैसले के साथ आगे बढ़ने वाले कर्नाटक देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने बच्चों के बीच सोशल मीडिया के यूज पर रोक लगाने के लिए सबसे पहले साफ तौर पर ऐलान किया है.
दूसरे राज्य भी कर रहे हैं तैयारी
इससे पहले आंद्र प्रदेश और गोवा भी कह चुके हैं कि वह भी एक ऐसे फैसले पर विचार कर रहे हैं. कर्नाटक सरकार इस नियम को लेकर लंबे समय से चर्चा कर रही है.
यह भी पढ़ें: 6 हजार से कम में 6,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन लॉन्च, स्वदेसी कंपनी AI+ का कमाल
मंत्री भी दे चुके हैं जानकारी
राज्य के आईटी एंड बायोटेक्नोलॉजी मिनिस्टर प्रियांग खरगे पहले ही विधानसभा में बता चुके हैं कि सरकार टीनएजर्स के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए संभावित उपायों को एग्जामिन कर रही है.
हेल्थ मिनिस्टर ने भी जाहिर की थी चिंता
स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव भी बच्चों पर ज्यादा स्क्रीन टाइम को लेकर पड़ने इफेक्ट पर चिंता जाहिर कर चुके हैं. बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री सुरेश कुमार ने सरकार से इस मुद्दे को गंभीरता से लेने की अपील की थी.
मुख्यमंत्री कुलपतियों के साथ चर्चा कर चुके हैं
कर्नाटक मुख्यमंत्री पहले भी इस मुद्दे पर यूनिवर्सिटियों के कुलपतियों के साथ चर्चा कर चुके हैं. साथ ही उनसे यह राय मांगी थी कि क्या 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू