Bettiah News: नरकटियागंज की बेटी का कमाल, दिल्ली की ACP अपूर्वा वर्मा बनीं IAS, हासिल किया 42वां रैंक – Zee News

Bettiah News: नरकटियागंज की अपूर्वा वर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सर्विसेज परीक्षा में 42वां रैंक हासिल किया है. अपूर्वा दिल्ली में एसीपी पद पर कार्यरत थीं. उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है.
Trending Photos
Bettiah News: बेतिया में नरकटियागंज की अपूर्वा वर्मा को यूपीएससी (UPSC Result 2025) में 42वां रैंक मिला और अब इसी के साथ अपूर्वा वर्मा IAS बन गई हैं. नरकटियागंज के सुगौली गांव निवासी स्व. रिपुसूदन प्रसाद वर्मा की पोती अपूर्वा वर्मा ने यूपीएससी परीक्षा में 42वां स्थान प्राप्त कर आईएएस बनने का गौरव हासिल किया है. इससे पहले वर्ष 2022 में अपूर्वा का चयन आईपीएस के लिए हुआ था और वह दिल्ली में एसीपी पद पर कार्यरत थीं. 

अपूर्वा का लक्ष्य आईएएस बनना था
अपूर्वा के चाचा मंजीत वर्मा और रंजीत वर्मा ने बताया कि अपूर्वा का लक्ष्य आईएएस बनना था. इसी संकल्प के साथ वह नौकरी करते हुए भी निरंतर तैयारी करती रही और अंततः इस वर्ष यूपीएससी में 42वां रैंक हासिल कर  लिया है. अपूर्वा के पिता अजीत कुमार वर्मा बोकारो में इंजीनियर हैं. अपूर्वा ने बोकारो स्थित डीपीएस से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद एनआईटी से इंजीनियरिंग करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू की.

यह भी पढ़ें: UPSC Result 2025: दिल्ली ACP बोकारो की अपूर्वा वर्मा ने 42वीं रैंक पाकर IAS बनेगी

Add Zee News as a Preferred Source

सपनों को किया साकार
2022 में उनका चयन आईपीएस के लिए हुआ था. परिजनों ने बताया कि अपूर्वा को उत्तर प्रदेश सिविल सेवा परीक्षा में भी सफलता मिली थी. उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. परिवार ने बताया कि अपूर्वा ने अपने दादा और टीपी वर्मा महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य स्व. रिपुसूदन प्रसाद वर्मा के सपनों को साकार किया है.
रिपोर्ट: धनंजय द्विवेदी
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi  हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News