भारत के पड़ोसी दुश्मन ने बनाई नई डिजाइन वाली 'किलर सबमरीन', सैटेलाइट तस्वीरें देखकर रक्षा विशेषज्ञ – India.Com

Edited by: Vineet Sharan | Updated: Jun 5, 2026, 12:17 PM
Stealth Submarine: चीन नई डिजाइन वाली पनडुब्बी बना रहा है. सैटेलाइट तस्वीरों के आधार पर पश्चिमी देशों की मीडिया में ये दावा किया जा रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि नए हथियार से चीन हंट-एंड-किल (दुश्मन को खोजने और खत्म करने) की क्षमता को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस की 'नेवल न्यूज' ने बुधवार को 1 जून की वेंटर सैटेलाइट तस्वीरों का हवाला देते हुए रिपोर्ट प्रकाशित की है. इसमें शंघाई के जियांगन शिपयार्ड में ये नई पनडुब्बी बनाई जा रही है.
चीन की इस नई पनडुब्बी में पारंपरिक 'फिन' यानी ऊपरी हिस्से पर बना टावर नहीं दिख रहा था. नेवल न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पनडुब्बी लगभग 120 मीटर लंबी और 10 से 11 मीटर चौड़ी है.
पनडुब्बी का फिन या टावर का इस्तेमाल आमतौर पर निगरानी और बातचीत के लिए किया जाता है.
बिना फिन वाला डिजाइन पनडुब्बी की छिपने की क्षमता, मुड़ने-फिरने की क्षमता और गति को बढ़ा सकता है.
पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के रिटायर्ड कर्नल और सैन्य मामलों के जानकार यू गैंग के मुताबिक, बीजिंग पानी के नीचे काम करने की क्षमता की सीमाओं को परख रहा है. बिना फिन वाले डिजाइन से पानी के घर्षण को लगभग एक-तिहाई कम किया जा सकता है, जिससे यह चुपके से चलने में सक्षम हो जाएगी. (photo credit AI, for representation only)
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News