भारत के पहले OTT की कहानी, मोटा बजट और 'परफेक्ट' प्लान, फिर क्यों हो गया फ्लॉप? – Hindustan

नेटफ्लिक्स दुनिया का पहला OTT प्लेटफॉर्म है, यह तो सब जानते हैं; लेकिन क्या आपको भारत के पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म के बारे में पता है? क्या आपको पता है कि इसे किसने बनाया था और इसका क्या नाम है? क्या आपको पता है कि भारत का पहला OTT प्लेटफॉर्म सक्सेसफुल हुआ या फिर फ्लॉप? आज ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब जानेंगे। आज जानेंगे भारत के पहले OTT प्लेटफॉर्म की पूरी कहानी। जहां नेटफ्लिक्स ने अपना OTT बिजनेस साल 1997 में रेंट पर DVD बेचने से शुरू किया था, वहीं भारत का पहला ओटीटी प्लेटफॉर्म इसके सालों बाद 2008 में लॉन्च किया गया था।

नेटफ्लिक्स इस वक्त तक दुनिया भर में अपना डंका पीट रहा था, लेकिन इंडिया में इसकी एंट्री नहीं हुई थी। इस मौके का फायदा उठाते हुए साल 2008 में रिलायंस एंटरटेनमेंट ने बिग फ्लिक्स (BigFlix) नाम का OTT प्लेटफॉर्म शुरू किया। नाम नेटफ्लिक्स से मिलता-जुलता था, लेकिन इसके फीचर्स उससे काफी अलग थे। मुकेश अंबानी के मालिकाना हक वाले इस ओटीटी पर ‘वीडियो ऑन डिमांड’ और ‘मूवी ऑन डिमांड’ जैसे फीचर्स रखे गए थे। शुरुआत में इस पर हिंदी, तमिल, तेलुगु, बंगाली और पंजाबी सहित 9 भारतीय भाषाओं में करीब 2,000 से ज्यादा HD फिल्में उपलब्ध कराई गई थीं।

रिलायंस ने बिग फ्लिक्स को सिर्फ भारतीय ऑडियंस ही नहीं बल्कि विदेशों में रह रहे भारतीयों को भी ध्यान में रखकर डिजाइन किया था। इस एप्लिकेशन में सब कुछ रखा गया था जो भारतीय ऑडियंस के लिए उन दिनों जरूरी था। तो फिर सवाल उठता है कि यह फ्लॉप क्यों हो गया? इसके पीछे कई कारण था। पहला बड़ा कारण यह था कि 2008 से 2012 के बीच लोग भारत में 2G-3G इस्तेमाल कर रहे थे। इंटरनेट बहुत धीमा था। फिल्में छोड़िए एक छोटी सी वीडियो चलाना भी चुनौती होता था।

ऊपर से डाटा पैक इतने महंगे थे कि लोग बड़ी सावधानी और जरूरी कामों के लिए ही इंटरनेट इस्तेमाल करते थे। इसके अलावा इस पर ऑरिजनल कॉन्टेंट ना के बराबर था। साल 2016 में जब तक इंटरनेट थोड़ा तेज हुआ, तब तक इंडिया में नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो कदम रख चुके थे। इन जायंट्स के सामने बिग फ्लिक्स कहां टिक पाता। सालों के इनोवेशन और रिसर्च से बेहतर बनाए गए नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो के सामने बिग फ्लिक्स ने घुटने टेक दिए। कुल मिलाकर यह एक ऐसा आइडिया था, जो था तो कमाल का, लेकिन टाइमिंग गलत थी।

रिपोर्ट्स की मानें तो यह करोड़ों रुपये का इनवेस्टमेंट था। कंपनी ने बड़े-बड़े प्रोडक्शन हाउस जैसे धर्मा प्रोडक्शंस, डिज्नी, वायाकॉम18 और राजश्री प्रोडक्शंस के साथ फिल्मों के डिजिटल राइट्स खरीदने के लिए भारी-भरकम डील की थीं। बाद में 2017 में कंपनी ने इसे एक मॉर्डन अवतार में दोबारा री-लॉन्च भी किया, जिसके लिए भारत में सिर्फ ₹50 रुपये का सब्सक्रिप्शन रखा गया। लेकिन वह भी नहीं चला। इसके बाद रिलायंस ने जियो एंटरटेनमेंट और जियो सिनेमा लाया। वह भी नहीं चला। लेकिन ओटीटी सेगमेंट में रिलायंस को अपनी धाक जमानी ही थी। फाइनली अब जियो हॉटस्टार नाम से रिलायंस का ओटीटी भारत में सबसे बड़ा ओटीटी है।

परिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत ‘लाइव हिन्दुस्तान’ की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News