लेखक के बारे मेंशक्तिराज सिंह चंदेलशक्तिराज सिंह, नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में कंसलटेंट हैं। सितंबर 2026 में वह टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। वह स्पोर्ट्स डेस्क में योगदान दे रहे हैं। यहां वह सरल भाषा और कम शब्दों में पाठकों तक जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते हैं। सरल शब्दों में मैच का एनालिसिस करना शक्तिराज की खासियत है। उन्होंने हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया और क्रिकेटर सुषमा वर्मा जैसी खिलाड़ियों का इंटरव्यू लिया है। साल 2016 में शक्तिराज ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया और पत्रकारिता जगत से जुड़े। पढ़ाई के साथ ही एशियानेट हिंदी, नई दुनिया और दैनिक भास्कर में व्यवहारिक ज्ञान भी हासिल किया। साल 2021 में पत्रकारिता में सक्रिय हुए और अमर उजाला के साथ जुड़े। इसके बाद इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। उनके पास पत्रकारिता में पांच साल से ज्यादा का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने डेस्क पर ही ज्यादा काम किया है। उन्हें खबरें ब्रेक करने से लेकर मैच का विश्लेषण करने में भी महारत हासिल है। खेल में क्रिकेट के अलावा, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस और बैडमिंटन की खबरें करने का भी अनुभव है। शिक्षा- साल 2016 में जवाहर नवोदय विद्यालय सतना से स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से 2019 में बी.एस.सी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और 2021 में एम.एस.सी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की पढ़ाई की। इसके बाद से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं।… और पढ़ें