चित्तौड़गढ़ | भारत विकास परिषद की ओर से भारत को जानो प्रतियोगिता हुई। परिषद के अध्यक्ष महेश नुवाल ने कहा कि इसका उद्देश्य छात्रों को भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। परिषद के संस्कार संयोजक मनोहर मूंदड़ा ने बताया कि चित्तौड़गढ़ शाख
इसमें कनिष्ठ वर्ग में 2400 और वरिष्ठ वर्ग से 4600 छात्र-छात्राएं शामिल थीं। शाखा सचिव बृजेश मोदानी के अनुसार परिषद के प्रांतीय सह-संगठन सचिव नवीन वर्डिया ने मार्गदर्शन किया। परीक्षा संपन्न कराने में श्रीकांत शर्मा, राजेश शर्मा, कमल जैन, शशि सनाढ्य, नरेंद्र कुमार जोशी, दिनेश गट्टानी और अन्य सदस्यों का योगदान रहा। अध्यक्ष महेश नुवाल ने आभार जताया। सितंबर में शाखा स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को आमंत्रित किया जाएगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.