लखनऊ में भारत विकास परिषद अवध प्रांत द्वारा आयोजित 24वीं अखिल भारतीय भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में देशभर से आए छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। गोमतीनगर स्थित सीएमएस सभागार में आयोजित इस प्रतियोगिता का
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के पूर्व मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनूप चंद्र पांडेय ने छात्रों से भारत के नाम की उत्पत्ति के बारे में सवाल किया, जिसका बच्चों ने उत्साहपूर्वक जवाब देते हुए बताया कि भारत का नाम महाराज दुष्यंत और शकुंतला के पुत्र भरत के नाम पर पड़ा है।
जूनियर वर्ग में उड़ीसा ने प्रथम स्थान हासिल किया
प्रतियोगिता में छात्रों से कई प्रकार से सवाल पूछे गए। परिणामों में जूनियर वर्ग में उड़ीसा ने प्रथम, उत्तर मध्य क्षेत्र-1 मेरठ ने द्वितीय और मध्य प्रदेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में उत्तर मध्य-2 काशी क्षेत्र ने प्रथम, उत्तर क्षेत्र-2 ने द्वितीय और उत्तर क्षेत्र-1 ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया
बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय की चांसलर अलका दास ने विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया। भारत विकास परिषद के समन्वयक और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गजेंद्र सिंह संधू ने युवाओं की प्रतिभा को सराहा और उन्हें सही मंच प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में विधायक राजेश्वर सिंह, राजीव मिश्रा, विक्रांत खंडेलवाल, सुशील शर्मा, मुकेश जैन और देवेंद्र स्वरूप शुक्ला सहित परिषद के सैकड़ों सदस्यों ने भाग लिया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.