Prayagraj Mahakumbh Fire Highlights : प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। महाकुंभ मेला क्षेत्र सेक्टर 19 में भीषण आग लग गई। यह आग इतनी भीषण थी कि सेक्टर 19 में मौजूद 200 से ज्यादा टेंट जल गए। हांलाकि गनीमत ये रही की इस हादसे में कोई भी जनहानी हुई। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आग की वजह से टेंटों
गीता प्रेस ने कही ये बात
गीता प्रेस के ट्रस्टी कृष्ण कुमार खेमका ने बताया, “लगभग 180 कॉटेज बने हुए थे। हमने बहुत सावधानी से बनाया। सभी को मना किया गया कि किसी प्रकार का अग्नि का कोई काम ना करें। जहां हमने सीमा बनाई उसके पार सर्कुलेटिव एरिया घोषित की गई थी। पता नहीं प्रशासन ने वे जगह किसे दी… उस तरफ से अग्नि की कोई चीज हमारे तरफ आई और आग फैल गई। हमारा कुछ नहीं बचा सब खत्म हो गया। हमारी रसोई टीन शेड की थी, पक्की थी।”
आग पर पाया गया काबू
महाकुंभ के मेला क्षेत्र में भीषण आग लग गई। आग से 200 से ज्यादा टेंट जलकर राख हो गए। कई दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया गया है। सीएम योगी ने घटनास्थल का जायजा लिया है। वहीं पीएम मोदी ने फोन कर घटना का जयजा लिया है।
पूरे मेले क्षेत्र में दिखाई दिया धुआं
महाकुंभ में आग लगने के बाद काला धुआं पूरे मेला क्षेत्र में दिखाई दिया। फिलहाल इस आग से किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।
200 से ज्यादा टेंट जले
महाकुंभ क्षेत्र में लगी यह भीषण आग इतनी है कि इसमें 200 से ज्यादा टेंट जल गए हैं। यह आग रेलवे की लोहे के ब्रिज के नीचे लग गई थी। फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।
पीएम मोदी ने किया फोन
महाकुंभ मेला क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज सेक्टर-19 कैंप में भीषण आग लगी गई। वहीं महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगी की घटना को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी से की बात की है।
अखिलेश यादव ने कही ये बात
सामजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने प्रयागराज की घटना पर कहा कि, महाकुंभ मेले में लगी आग का तुरंत गंभीरता से संज्ञान लिया जाए और आगे ऐसी दुर्घटना न हो, इसको सुनिश्चित किया जाए।
पुलिस ने दी ये जानकारी
महाकुंभ मेले क्षेत्र में लगी आग पर जानकारी देते हुए एडीजी भानु भास्कर ने कहा, “हमें सूचना मिली कि सेक्टर 19 में सिलेंडर ब्लास्ट के कारण आग लग गई। दमकल विभाग, अग्निशमन विभाग, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है। लोगों को बाहर निकाल लिया गया है और आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यहां स्थिति सामान्य है।”
100 से ज्यादा कैंप जलकर राख
कुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई। वहां के लोगों ने बताया कि, इस अग्निकांड में 100 से ज्यादा टेंट जलकर राख हो गए हैं। जिस जगह पर आग लगी वहां दूर तक आग की लपटें दिखाई दी।
मौके पर पहुंचे सीएम योगी
महाकुंभ में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। इस भीषण आग में दर्जनों टेंट जलकर खाक हो गए हैं। वहीं आग वाली घटना पर सीएम योगी पहुंच गए हैं और घटना स्थल का जायजा ले रहे हैं।
आग पर पाया गया काबू
फिलहाल महाकुंभ में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। इस भीषण आग में दर्जनों टेंट जलकर खाक हो गए हैं। आग लगते ही फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है।
गीता प्रेस के कैंप में लगी आग
प्रयागराज में महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी ये आग सेक्टर-19 में अखिल भारतीय धर्म संघ गीता प्रेस गोरखपुर के कैंप में लगी है। आग लगने के तुरंत बाद दमकल की कई गाड़ियां पहुंच कर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए थे।
दर्जनों टेंट जलकर खाक
बताजा जा रहा है कि महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 में एक टेंट में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट होने के बाद ये हादसा हुआ। सिलेंडर में ब्लास्ट होने के बाद देखते ही देखते आसपास के टेंट में आग फैल गई। जानकारी के मुताबिक 20-25 टेंट जल कर खाक हो गए हैं। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां लगी हुई हैं। फिलहाल आसपास के इलाके को खाली कराया जा रहा है।
सीएम योगी ने लिया संज्ञान
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में महाकुंभ मेला में लगी आग की घटना पर का संज्ञान लिया है। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं और आग पर काबू पा लिया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
आग से कई टेंट जलकर खाक
बता दें कि इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। सेक्टर 19 में लगी आग धीरे-धीरे बढ़कर दूसरे सेक्टर तक पहुंच गई और आसपास के कई टेंट को अपने चपेट में ले लिया
महाकुंभ मेले में लगी आग
बताया जा रहा है कि महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 में एक टेंट में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट होने के बाद ये हादसा हुआ। सिलेंडर में ब्लास्ट होने के बाद देखते ही देखते आसपास के टेंट में आग फैल गई। जानकारी के मुताबिक 20-25 टेंट जल कर खाक हो गए हैं। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां लगी हुई हैं। फिलहाल आसपास के इलाके को खाली कराया जा रहा है।