अनुभवी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती बाजू में खिंचाव के कारण एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह लेग स्पिन ऑलराउंडर विपराज निगम को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। एशियाई खेल 19 सितंबर को जापान के आइची-नागोया में शुरू होंगे। भारत 22 सितंबर को जापान के खिलाफ एक ऐतिहासिक टी20 मुकाबला भी खेलेगा और इसके बाद 28 सितंबर से जापान के निशिन में होने वाले एशियाड में अपने अभियान की शुरुआत करेगा।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ”वरुण अनिश्चितकाल के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। विपराज निगम और कुलदीप यादव के रूप में हमारे पास दो विकल्प थे। कुलदीप इस महीने के आखिर में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेंगे।”
चक्रवर्ती अफगानिस्तान के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज के पहले मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्हें पूर्ण फिटनेस हासिल करने में अभी कुछ समय लगने की संभावना है। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व करने वाले 22 वर्षीय निगम ने अब तक लीग में 19 मैच खेले हैं और 13 विकेट लिए हैं। इस 21 वर्षीय इस खिलाड़ी ने लंबे शॉट लगाने की अपनी काबिलियत का भी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में लगभग 176 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
हाल के दिनों में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में खिलाड़ियों की चोटों के बार-बार सामने आने के कारण वहां की चोट प्रबंधन व्यवस्था सवालों के घेरे में रही है। चक्रवर्ती की ताजा चोट भी इसी सिलसिले का एक और उदाहरण है।
एशियाई खेलों में पुरुषों की क्रिकेट प्रतियोगिता 24 सितंबर से शुरू होगी। भारत क्वार्टर फाइनल से शुरुआत करेगा। चक्रवर्ती का नाम वापस लेना भारत के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि यह 35 वर्षीय खिलाड़ी अफगानिस्तान सीरीज से पहले मांसपेशियों में खिंचाव से उबरने के बाद राष्ट्रीय टीम में वापस लौटा था। पहले टी20 मैच के बाद वह असहज महसूस कर रहे थे। इसके बाद उन्हें आगे की जांच के लिए उन्हें बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में वापस भेज दिया गया।
सीरीज से पहले भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा समय पर फिट नहीं हो सके। फिटनेस के आधार पर उन्हें मूल टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वह अफगानिस्तान सीरीज और एशियाई खेलों के लिए समय पर चोट से उबर नहीं पाए। उनकी जगह यश ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के अलावा ऑलराउंडर नीतिश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर भी हाल में चोट से उबरकर वापसी कर चुके हैं।
हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में ‘पंचायती टाइम्स’ वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play