भारतीय सहकारिता क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि के रूप में इफको के चेयरमैन दिलीप संघानी को इंटरनेशनल कोऑपरेटिव अलायंस (आईसीए) के ग्लोबल बोर्ड में एट-लार्ज डायरेक्टर चुना गया है। पनामा सिटी में 15 सितंबर को हुई आईसीए जनरल असेंबली में हुए चुनाव में संघानी को 526 मत मिले। वे एट-लार्ज डायरेक्टर पद के लिए भारत के एकमात्र उम्मीदवार थे। 30 सदस्यीय आईसीए ग्लोबल बोर्ड में एट-लार्ज डायरेक्टर की 15 सीटों के लिए विभिन्न देशों के सहकारी नेताओं के बीच चुनाव हुआ। संघानी को मिले 526 वोट कुल मतों में तीसरे सर्वाधिक रहे। एशिया, यूरोप और अफ्रीका से मैदान में उतरे उम्मीदवारों में भी उन्हें सर्वाधिक मत प्राप्त हुए।
उनके निर्वाचन से वैश्विक सहकारी आंदोलन की शीर्ष संस्था में भारत को प्रत्यक्ष प्रतिनिधित्व मिला है। संघाणी की उम्मीदवारी को भारतीय सहकारिता क्षेत्र के बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ कई देशों के सहकारी संगठनों और नेताओं का समर्थन मिला। नई दिल्ली में 2024 में आयोजित आईसीए ग्लोबल कोऑपरेटिव कॉन्फ्रेंस और जनरल असेंबली के आयोजन में भी संघाण की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। चार दशक से अधिक के सार्वजनिक और संस्थागत अनुभव वाले संघाणी गुजरात विधानसभा के दो बार सदस्य, अमरेली से चार बार के सांसद और गुजरात सरकार में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। वे नेशनल कोऑपरेटिव यूनियन ऑफ इंडिया (एनसीयूआई) के अध्यक्ष भी रहे हैं।इफको से करीब 35,700 प्राथमिक सहकारी समितियां जुड़ी हैं, जो पांच करोड़ से अधिक किसानों का प्रतिनिधित्व करती हैं। चुनाव अभियान में संघाणी ने सहयोग, नवाचार, डिजिटल परिवर्तन और समावेशी विकास के माध्यम से वैश्विक सहकारी आंदोलन को मजबूत करने पर जोर दिया। इफको के इकाई प्रमुख पीके सिंह ने कहा कि दिलीप संघाणी के निर्वाचन से अंतरराष्ट्रीय सहकारिता के मंच पर भारत की भूमिका और प्रभाव को नया विस्तार मिला है। अपने चेयरमैन को बधाई देने वालों में महाप्रबंधक पीके पटेल, रत्नेश कुमार, एके गुप्ता, अरुण कुमार, एचआर प्रमुख शंभू शेखर, अधिकारी संघ के अध्यक्ष अनुराग तिवारी महामंत्री स्वयं प्रकाश, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पंकज पांडेय महामंत्री विजय यादव आदि रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play