भारत-नेपाल सीमा पर खाद 2070 किलो यूरिया जब्त, तस्कर गिरफ्तार: नेपाल भेजी जा रही थी खेप, गश्ती के दौरान एसएस… – Dainik Bhaskar

भारत-नेपाल सीमा पर खाद तस्करी के खिलाफ सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 71वीं वाहिनी को सफलता मिली है। सीमा चौकी रेगनिया के जवानों ने गश्ती के दौरान नेपाल भेजी जा रही 2070 किलोग्राम यूरिया खाद जब्त की है। इस दौरान एक तस्कर को भी पकड़ा गया है।
जवानों ने बताया कि गश्ती के दौरान कुछ लोग मोटरसाइकिल, साइकिल और सिर पर बोरियां लादकर नेपाल की ओर जाते दिखे। एसएसबी जवानों को देखते ही तस्कर खाद छोड़कर भागने लगे। पीछा कर जवानों ने एक युवक को पकड़ लिया।
पकड़े गए युवक की पहचान जितना थाना क्षेत्र के रेगनिया निवासी त्रिभुवन (24) के तौर पर हुई है। मौके से 45 किलो वाली यूरिया की 46 बोरियां, एक बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल और तीन साइकिल बरामद की गईं।
एसएसबी ने जब जब्त खाद के सही कागजात मांगे, तो युवक कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह खाद को नेपाल में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए ले जा रहा था।
एसएसबी ने जब्त खाद और वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय, मोतिहारी को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीमा पर तस्करी रोकने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News