वाराणसी, हिटी। ग्रामीण इलाकों में सोमवार को हिंदी दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। गोष्ठियों-परिचर्चाओं में वक्ताओं ने कहा कि हिंदी को वैश्विक भाषा बताया। कहा कि यह हमारी संस्कृति, पहचान और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को इसके प्रति जागरूक किया। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) ने हिंदी चेतना मास शुरू करने की घोषणा की।
जक्खिनी प्रतिनिधि के मुताबिक आईआईवीआर में 14 सितंबर से 13 अक्तूबर तक हिंदी चेतना मास चलेगा। संस्थान में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीएचयू में ज्योतिष विभाग के प्रो. विनय कुमार पांडेय रहे। उन्होंने कहा कि हिंदी राजभाषा है। इसका इतिहास गौरवशाली रहा। यह वैश्विक भाषा है। इसके जरिये अभियांत्रिकी, चिकित्सा, कृषि विज्ञान, साहित्य, संगीत और कला का अध्ययन आसानी से किया जा सकता है। नई शिक्षण नीति (एनईपी) में मातृभाषा में पठन-पाठन को आधार बनाया गया है। यह प्रभावी और जनसंचारी है। संस्थान के निदेशक और राजभाषा कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि हिंदी संवाद की भाषा है। विश्व की तीसरे सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है।
फसल उत्पादन प्रभाग के अध्यक्ष डॉ. अनंत बहादुर ने स्वागत किया। हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में वैज्ञानिकों, कर्मचारियों और शोधार्थियों ने भाग लिया। संचालन वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आत्मानंद त्रिपाठी और धन्यवाद ज्ञापन प्रधान वैज्ञानिक डॉ. गोविंद पाल ने किया। पिंडरा प्रतिनिधि के मुताबिक रमईपट्टी कंपोजिट स्कूल में हिंदी दिवस पर संगोष्ठी हुई। राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक कमलेश कुमार पांडेय ने हिंदी भाषा का महत्व समझाया। प्रधानाध्यापक क्षितिश दीक्षित और एआरपी अजय कुमार ने कहा कि दैनिक जीवन में हिंदी भाषा के अधिकाधिक प्रयोग पर जोर दिया। धर्मराज सिंह, जयहिंद कन्नौजिया मौजूद रहे। चौबेपुर प्रतिनिधि के मुताबिक द एलाइट इंग्लिश स्कूल में हिंदी दिवस मनाया गया। बच्चों ने रैली निकाल लोगों को हिंदी भाषा के प्रति जागरूक किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play