भारत ने अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप में जीत के साथ की शुरुआत – News On AIR

मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें
प्ले ऑडियो
अक्टूबर 24, 2026 7:54 पूर्वाह्न
भारत ने अहमदाबाद में कल कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप में जीत के साथ शुरुआत की। भारतीय महिला टीम ने मलेशिया को 73-13 से हराया, जबकि पुरुष टीम ने इंग्लैंड को 46-26 से मात दी। महिला टीम ने शुरू से ही अच्छा प्रदर्शन किया। हाफ टाइम तक भारत 30-11 से आगे था। साक्षी ने सबसे ज़्यादा 13 अंक बनाए। कप्तान निधि शर्मा ने आठ और रेणुका ने नौ रेड अंक हासिल किए। भारत ने मलेशिया को छह बार ऑल आउट किया।
वहीं, पुरुष टीम के कप्तान सुरजीत सिंह की अगुवाई में भारत ने हाफ टाइम तक 23-9 की बढ़त बना ली थी। नवीन कुमार ने 12 अंक और नीरज नरवाल ने 11 रेड अंक हासिल किए। इंग्लैंड ने तीसरे क्वार्टर में वापसी की कोशिश की, लेकिन भारत ने आखिरी क्वार्टर में 16 अंक बनाकर 46-26 से जीत दर्ज की। भारतीय पुरुष टीम ने इंग्लैंड को तीन बार ऑल आउट किया।
1 घंटा पहले
views 12
14 मिन पहले
views 5
14 मिन पहले
views 4
10 मिन पहले
views 1
4 मिन पहले
views 1
गोपनीयता नीति | कॉपीराइट © 2026 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 24th Oct 2026

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News