राजसमंद जिले की 5 पंचायत समितियों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के चुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। कुंभलगढ, चारभुजा, आमेट, खमनोर, देलवाड़ा पंचायत समितियों की 133 ग्राम पंचायतों के लिए जिले में 428 मतदान केन्द्र बनाए गए जहां 3 लाख
सरपंच और वार्ड पंच के लिए बैलेट पेपर से चुनाव प्रक्रिया पूरी जा रही है। मतदान आज शाम 6 बजे तक चलेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार हसीजा ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुख्ता प्रबंध किए है।
आज ही आएगा रिजल्ट
जिले की 5 पंचायत समितियों में बैलेट पेपर से वोट डाले जा रहे हैं। मतदान के बाद आज शाम को ही मतगणना शुरू कर दी जाएगी उसके बाद नतीजे घोषित होंगे। आज 24 अक्टूबर को सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए वोट डाले जा रहे है।
इस बार दाएं हाथ की पहली उंगली पर स्याही का निशान –
मतदान के दौरान स्याही लगाने की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 22 अक्टूबर को हुए मतदान में बाएं हाथ की पहली उंगली पर स्याही लगाई गई थी। इस बार दाएं हाथ की पहली उंगली पर स्याही लगाई जा रही है। राजस्थान में पहले चरण में 16 जिलों की 3314 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.