भारत-पाक टेंशन: 7 मई को कहां-कहां मॉक ड्रिल, कहीं आपके जिले में भी तो नहीं बजेगा युद्ध वाला सायरल, देखिए लि… – News18 Hindi

Mock Drill in India Update: पहलगाम अटैक के बाद भारत-पाकिस्तान जंग के मुहाने पर हैं. दोनों देशों के बीच अभी कोल्ड वॉर जारी है. युद्ध की आग कभी भी भड़क सकती है. ऐसे में भारत ने अपनी ओर से तैयारी तेज कर दी है. केंद्र सरकार ने सुरक्षा तैयारियों को लेकर बड़ा कदम उठाया है. गृह मंत्रालय ने देश के कई राज्यों को कल यानी 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं. कल सभी राज्यों में युद्ध के सायरन बजेंगे. यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब पाकिस्तान को डर है कि भारत पलटवार करेगा. पहलगाम अटैक का बदला लेने के लिए कड़ा रुख अपनाने की तैयारी कर रहा है.
मॉक ड्रिल के तहत एयर रेड वार्निंग सायरनों का संचालन होगा. यह बड़े खतरे और दुश्मन की गतिविधियों को लेकर अलर्ट जारी करने से जुड़ा कदम है. नागरिकों और छात्रों को संभावित हमलों की स्थिति में खुद को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक नागरिक सुरक्षा तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा. क्रैश ब्लैकआउट की व्यवस्था की जाएगी. इसके तहत दुश्मन की हवाई निगरानी या हमले से शहरों और ढांचों को छिपाने के लिए आपातकालीन प्रोटोकॉल लागू किया जाएगा. कुल 244 शहरों में मॉक ड्रिल होगी. चलिए कल यानी 7 मई को किन-किन जिलों में युद्ध वाले सायरन बजेंगे और मॉक ड्रिल होगी.
7 मई को किन-किन जिलों में मॉक ड्रिल (mock drill list of cities)

बोंगाईगांव
डिब्रूगढ़
धुबरी
गोलपारा
जोरहाट
सिबसागर
तिनसुकिया
तेजपुर
डिगबोई
डिलियाजान
गुवाहाटी (डिसपुर)
रंगिया
नामरूप
नाजिरा
नॉर्थ-लखीमपुर
नुमालीगढ़
डारंग
गोलाघाट
बारबी-ग्लो-काकरा

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News