click this icon for latest updates
click this icon for latest updates
Last updated on – April 27, 2026 1:48 PM IST
By Shivendra Rai
दो लोग आपस में बात करने के लिए किसी न किसी भाषा का इस्तेमाल करते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में कुल 7,100 से ज्यादा भाषाएं बोली जाती हैं. भाषाई विविधता के मामले में भारत दुनिया के सबसे अनोखे देशों में एक है. भारत में 22 आधिकारिक भाषाएं हैं. इसके अलावा 121 मुख्य भाषाएं भी हैं. बोलियों की संख्या तो हजारों में है. (प्रतीकात्मक AI तस्वीर)
हिन्दी भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है. उत्तर-प्रदेश, बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान जैसे राज्यों में हिन्दी खूब बोली जाती है. भारत इस भाषा को बोलने वालों की संख्या 50 करोड़ से ज्यादा है. हिंन्दी न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया की सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषाओं में से एक है. (प्रतीकात्मक AI तस्वीर)
बंगाली भारत में दूसरी सबसे बोली जाने वाली भाषा है. 2011 की जनगणना के अनुसार, इसे बोलने वालों की संख्या लगभग 9.72 करोड़ है. यह संख्या भारत की कुल आबादी का 8.03% है. पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में में बंगाली सबसे ज्यादा बोली जाती है. भारत के बाहर, बंगाली बांग्लादेश की राष्ट्रीय भाषा है. (प्रतीकात्मक AI तस्वीर)
हिन्दी और बंगाली के बाद मराठी भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है. मुख्य रूप से महाराष्ट्र में ये भाषा सबसे ज्यादा बोली जाती है. भारत में लगभग 8.30 करोड़ लोग मराठी बोलते हैं. (प्रतीकात्मक AI तस्वीर)
तेलुगू भारत में चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है. भारत के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ये भाषा सबसे ज्यादा बोली जाती है. भारत में 2011 की जनगणना के अनुसार, तेलुगू बोलने वाले लोगों की संख्या 8.11 करोड़ है. (प्रतीकात्मक AI तस्वीर)
भारत में तमिल बोलने वाले लोगों की संख्या 2011 की जनगणना के अनुसार, 6 करोड़ 90 लाख है. तमिल भारत में पांचवीं सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है. भारत के तमिलनाडु राज्य और पुडुचेरी केंद्र शाषित प्रदेश में ये भाषा बोली जाती है. (प्रतीकात्मक AI तस्वीर)
भारत में गुजराती बोलने वालों की संख्या 5 करोड़ 54 लाख है. ऊर्दू बोलने वालों की संख्या 5 करोड़ 7 लाख है. कन्नड़ बोलने वालों की संख्या 4 करोड़ 37 लाख है. ये सारे आंकड़े साल 2011 की जनगणना पर आधारित हैं. नई जनगणना में ये बदल भी सकते हैं. (प्रतीकात्मक AI तस्वीर)
Subscribe to Our Newsletter Today!
Aamna Sharif Meets Dipesh Vadodia, a COVID-19 Hero Who’s Living Away From His Newborn Daughter For Last 4 Months
Tough Ties, Loose Ends: Will Sachin Pilot Return to Family? What Future Holds For Rajasthan Government
International Flights Resumption: From Age Limit to Mandatory Antigen Tests at Airports, New Rules For Foreign Tourists Being Finalised
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.