कृपया धैर्य रखें।
भारत अगले सप्ताह 26 मई को नई दिल्ली में क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। इस बैठक में पश्चिम एशिया संकट और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स् …और पढ़ें
भारत में 26 मई को क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक (फाइल फोटो)
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत अगले सप्ताह क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करने जा रहा है। बैठक में पश्चिम एशिया संकट के प्रभावों और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की मौजूदा स्थिति सहित कई महत्वपूर्ण वैश्विक चुनौतियों पर विचार-विमर्श होने की उम्मीद है।
सूत्रों के अनुसार, नई दिल्ली में होने वाली यह बैठक 26 मई को निर्धारित है और इसमें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापानी विदेश मंत्री मोटेगी तोशिमित्सु के शामिल होने की संभावना है।
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर इसकी अध्यक्षता करेंगे। जयशंकर क्वाड के विदेश मंत्रियों के साथ अलग से द्विपक्षीय बैठकें भी कर सकते हैं।
भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान से मिलकर बना क्वाड, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता पर विशेष ध्यान देने वाला एक महत्वपूर्ण समूह बनकर उभरा है।
गठबंधन के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में भारत इस बैठक की मेजबानी कर रहा है। प्रस्तावित बैठक के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)