संबंधित खबरें
दरवाजा बंद रखो… पत्नी के थप्पड़ कांड के बाद Trump ने इमैनुएल मैक्रों को दी वैवाहिक सलाह, हिल गया इंटरनेट
Shashi Tharoor की कूटनीति के आगे घुटनों पर आया यह देश, पाकिस्तानी आतंकियों के लिए उमड़ रहा था प्रेम, सिर्फ 48 घंटों में निकल गई हवा
Trump ने फिर अलापा भारत-पाक सीजफायर का अलाप, अपने हाथों ही थपथपा ली अपनी पीठ, क्रेडिट लेने के चक्कर में बन गया मजाक!
रूस के S-400 के निशाने पर आया यूक्रेन का F-16, उड़े परखच्चे, अमेरिका में मच गया हड़कंप, धरा का धरा रह गया US का दावा
थाने में आग लगाई, गोलियां दागीं… BLA ने पाकिस्तान के इस शहर पर किया कब्जा! खुद किया चौंकाने वाला दावा
'शंघाई के घटिया…', डोनाल्ड ट्रंप ने रातों-रात कर दिया खेला, ड्रैगन के दुश्मन से मिला लिया हाथ, अब क्या करेगा चीन?
India News (इंडिया न्यूज), Russia-Pakistan Deal : भारत ने अपनी कूटनीति के दम पर पाकिस्तान को अलग-थलग कर दिया है। एक दो देशों को छोड़ दें तो कोई भी इस वक्त उसके साथ खड़ा नजर नहीं आ रहा है। लेकिन इसके बाद भी पड़ोसी देश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। झूठे दावे करना भी पाक की पुरानी आदत रही है। इसी कड़ी में ये खबरें सामने आई थी कि पाकिस्तान के साथ रूस ने बड़ी डील की थी। इस खबर को पाक मीडिया ने भी जमकर चलाया।
लेकिन झूठ कब तक ही चलता है। पाक के इन दावों को खारिज करते हुए रूस ने उसे जोरदार तमाचा लगाया है। रूस ने इन खबरों को अफवाह बताते हुए इन्हें भारत के साथ रिलेशन को खराब करने का प्रयास बताया है।
Russia-Pakistan Deal : भारत-रूस की दोस्ती तोड़ना चाह रहा था PAK, पुतिन को आया गुस्सा फिर…
आपको बता दें कि पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया था कि कराची में सोवियत काल के स्टील प्लांट को फिर से शुरू करने के लिए रूस और पाकिस्तान के बीच समझौता हो गया है। 1970 के दशक में सोवियत संघ ने पाकिस्तान स्टील प्लांट को डिजाइन और फंड किया था। हालांकि, अब यह स्टील प्लांट खंडहर हो चुका है।
वहीं इन दावों को लेकर स्पुतनिक इंडिया की ओर से कहा गया, ‘रूस और पाकिस्तान के बीच 2.6 अरब डॉलर की डील वाली खबरों में विश्वसनीय सोर्स की कमी है। इसने कहा कि रूस और पाकिस्तान के बीच बातचीत हुई है, लेकिन उसके पास ऐसा कोई सबूत नहीं मिला कि अरबों डॉलर की डील हुई।’ रिपोर्ट में आगे कहा गया कि इस दावे की शुरुआत निक्केई एशिया ने अपनी रिपोर्ट में की थी, जिसको 2022 में ही रूस में बैन कर दिया गया था।
जानकारी के लिए बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से किए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान रूस भारत के साथ खड़ा है। रूस की ओर से बयान जारी कर कहा गया था कि भारत को आतंक के खिलाफ निपटने का पूरा अधिकार है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये साझेदारी और भी मजबूत हुई है।
स्पुतनिक की रिपोर्ट में बताया गया है कि दोनों देशों के बीच 2.6 अरब डॉलर के सौदे पर हस्ताक्षर किए गए। हालांकि रूस की ओर से इसका फैक्ट चेक कर दिया गया है और इसे फर्जी बताया गया है. मास्को ने इस तरह के सौदों पर हस्ताक्षर की खबरों से इनकार किया है।
रूसी मीडिया संगठन स्पुतनिक ने स्पष्ट किया है कि इन रिपोर्टों को पाकिस्तानी मीडिया ने बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट पर रूसी अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, ‘यह किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा पेश की गई अतिरंजित खबर है जो सनसनी फैलाकर भारत के साथ संबंध खराब करना चाहता है।’
दरवाजा बंद रखो… पत्नी के थप्पड़ कांड के बाद Trump ने इमैनुएल मैक्रों को दी वैवाहिक सलाह, हिल गया इंटरनेट
Shashi Tharoor की कूटनीति के आगे घुटनों पर आया यह देश, पाकिस्तानी आतंकियों के लिए उमड़ रहा था प्रेम, सिर्फ 48 घंटों में निकल गई हवा