भारत-वेस्टइंडीज पहला टी-20 आज: जापान में 3 दिन पहले ही पाकिस्तान को हराया था, अब लखनऊ में मैच; वैभव सूर्यवं… – Dainik Bhaskar

भारत ने एशियन गेम्स में 3 दिन पहले ही पाकिस्तान को हराकर गोल्ड जीता था। अब उसे वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलनी है। 5 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा।
एशियन गेम्स की टीम के 14 में से 12 भारतीय खिलाड़ी इस सीरीज के स्क्वॉड का हिस्सा हैं। ऐसे में ट्रेवल और पर्याप्त रेस्ट टाइम न मिलना कई खिलाड़ियों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।
इसके अलावा भारत के सामने सबसे बड़ा सवाल ओपनिंग कॉम्बिनेशन को लेकर रहेगा। इसमें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का आज खेलना मुश्किल नजर आता है।
सूर्यवंशी का खेलना मुश्किल क्यों?
एशियन गेम्स में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने ओपनिंग की थी। वहीं संजू सैमसन नंबर-3 पर उतरे थे। तब भारत ज्यादातर ऑलराउंडर्स के साथ खेल रहा था। जापान की धीमी पिच पर अभिषेक शर्मा जैसे पार्ट टाइम स्पिनर ने भी अच्छी गेंदबाजी की थी।
अब वेस्टइंडीज के सामने ईशान किशन के नंबर-3 पर खेलने की संभावना है। ऐसे में प्लेइंग-11 में अभिषेक, सैमसन और सूर्यवंशी में से सिर्फ 2 ही खेल सकते हैं। अभिषेक-सैमसन टीम के फर्स्ट चॉइस ओपनर्स हैं। इसलिए सूर्यवंशी को अभी इंतजार करना पड़ सकता है।
भारत लखनऊ में एक भी मैच नहीं हारा
दोनों टीमों के बीच अब तक 31 टी-20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं। भारत ने 20 और वेस्टइंडीज ने 10 मैच जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है।
भारत इकाना स्टेडियम में एक भी टी-20 मैच नहीं हारी है। यहां खेले तीनों मुकाबले भारत ने जीते हैं। यहां भारत ने अपना पहला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ ही नवंबर 2018 में खेला था। मुकाबले में भारत को 71 रन से जीत मिली थी।
ईशान इस साल हजार रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज
शानदार फॉर्म में वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर
पिच और मौसम
इकाना की सेंटर पिच नंबर-5 पर मुकाबला खेला जाएगा। यह लाल और काली मिट्टी के मिश्रण वाली पिच है। IPL 2026 में इस मैदान पर खूब रन बने थे, इसलिए बल्लेबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है।
लखनऊ में सोमवार को बारिश के कारण दोनों टीमों का प्रैक्टिस सेशन प्रभावित हुआ था। हालांकि, मैच के दिन बारिश का अनुमान नहीं है।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मयंक यादव/प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान, विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, शमार स्प्रिंगर, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News