Edited By :Himani sharma
Updated:
Latest OTT Releases (5 Oct-11 Oct): इस हफ्ते ओटीटी पर एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इनमें आपको सस्पेंस, क्राइम, थ्रिलर और कॉमेडी से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. इस लिस्ट में 5 फिल्में और सीरीज शामिल हैं. सोशल मीडिया पर इन फिल्मों और सीरीज के खूब चर्चे हो रहे हैं. वहीं फैंस को भी इन फिल्मों और सीरीज की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों और सीरीज का नाम शामिल है.
समर एच. हॉवेल स्टारर ये सीरीज भी इसी हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इस सीरीज को आप 7 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. 8 एपिसोड्स की इस सीरीज को आप वीकेंड पर बिंज वॉच कर सकते हैं. सीरीज में आपको ड्रामा और थ्रिलर सीन्स देखने को मिलेंगे. इस सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें समर एच हॉवेल के साथ-साथ सामंथा स्लोयन, मैथ्यू लिलार्ड और एम्बर मिड्थंडर भी लीड रोल में हैं.
ये राजनीतिक थ्रिलर सीरीज भी इस लिस्ट में शामिल है. इसे आप 7 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं. इस सीरीज में आपको एक से बढ़कर एक थ्रिलर से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें मिशेल ब्राउन, ज़ुरिया वेगा, राउल ब्रियोन्स, ओस्वाल्डो बेनावाइड्स, जॉर्ज जराटे और नतालिया कोरोनाडो भी लीड रोल में हैं. इसे भी आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.
अगर आप म्यूजिकल ड्रामा फिल्म देखने के शौकीन हैं तो इस फिल्म को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इसमें आपको म्यूजिकल जर्नी देखने को मिलेगी. इस फिल्म की कहानी पोलिश रॉक बैंड लेडी पैंक के नेता जान बोरिसेविच की लाइफ पर आधारित है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें मिकोलाज बुक्रेविक्ज, किंगा प्रीस, मिरोस्लाव टोमजुक, पैट्रिक पिएट्रजक और इरेनेउज सीजॉप लीड रोल में हैं.
परिणीति चोपड़ा स्टारर थ्रिलर फिल्म ‘रिपोर्टिंग लाइव’ भी इस लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. वहीं इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा रिपोर्टर का किरदार निभा रही हैं. फिल्म में परिणीति चोपड़ा के साथ-साथ देवेन भोजानी, अमोल पालेकर, आदिल हुसैन और शेखर सुमन लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म को ध्रुव त्रिपाठी ने डायरेक्ट किया है.
‘मोर्टल कॉम्बैट 2’ सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म पर सिनेमाघरों में फैंस ने खूब प्यार लुटाया था, वहीं अब ओटीटी पर भी ये फिल्म तहलका मचाने जा रही है. इसे आप 8 अक्टूबर को जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. इस फिल्म को बिंज वॉच करने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और अब फैंस का इंतजार भी खत्म हो गया है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301