– शरणार्थियों के लिए खोला नया सुरक्षित और कानूनी रास्ता लंदन, एजेंसी। ब्रिटेन ने भारत समेत सात देशों के शरणार्थियों के लिए देश में बसने के नए सुरक्षित और कानूनी रास्तों की घोषणा की है। इसका उद्देश्य इंग्लिश चैनल को छोटी नौकाओं से पार करने जैसे खतरनाक और अवैध तरीकों से ब्रिटेन पहुंचने वाले लोगों की संख्या कम करना है।ब्रिटेन की सीमा सुरक्षा और शरण मामलों की मंत्री अन्ना टर्ली ने गुरुवार को हाउस ऑफ कॉमन्स में बताया कि शुरुआत में यह व्यवस्था सात देशों भारत, बांग्लादेश, मिस्र, केन्या, मलेशिया, पाकिस्तान और युगांडा में लागू होगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए शरणार्थियों का अपने देश से बाहर होना जरूरी है।
साथ ही उन्हें इस साल एक अक्तूबर से पहले इन सात देशों में से किसी एक में मौजूद होना और वहां के संबंधित अधिकारियों या संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) के पास पंजीकृत होना चाहिए। टर्ली ने कहा कि इन नए रास्तों के तहत ब्रिटेन पहुंचने वाले पहले शरणार्थियों के 2027 की शरद ऋतु में आने की उम्मीद है। इससे शरणार्थियों को ब्रिटेन आने और बेहतर जीवन बनाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इन रास्तों का इस्तेमाल केवल उन शरणार्थियों की मदद के लिए किया जाना चाहिए, जिन्हें वास्तव में सुरक्षा की जरूरत है। इसके लिए ब्रिटेन यूएनएचसीआर के साथ मिलकर काम करेगा। यूएनएचसीआर स्थापित प्रक्रियाओं के तहत शरणार्थियों का आकलन करेगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play