भावनगर में फूड फैक्ट्री में लगी भीषण आग… स्टोररूम जलकर खाक, सुपरवाइजर झुलसा – AajTak

Feedback
गुजरात में भावनगर जिले के महुवा में एक फूड फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. यह हादसा तवेदा गांव के पास महुवा-सावरकुंडला हाईवे पर हुआ. आग ‘किज फूड’ नाम की फैक्ट्री में लगी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. फैक्ट्री में काम कर रहे लोग भी इधर-उधर भांगने लगे.
जानकारी के मुताबिक आग फैक्ट्री के बॉयलर के पास बने स्टोररूम में लगी. स्टोररूम में तेल, आटा और दूसरी खाद्य सामग्री रखी थी. ज्वलनशील सामान होने के कारण आग तेजी से फैल गई. देखते ही देखते स्टोररूम आग की चपेट में आ गया.
आग इतनी तेज थी कि स्टोररूम में रखा सामान जलकर खाक हो गया. फैक्ट्री से धुआं उठता देखकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई. इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई.
यह भी पढ़ें: दो पक्षों का विवाद, चौकी से बाहर निकला युवक और खुद को लगा ली आग, Video Viral
सूचना मिलते ही महुवा नगरपालिका की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया. आग पर काबू पाने के लिए लगातार कोशिश की गई. काफी देर तक दमकल की कार्रवाई जारी रही.
आग से फैक्ट्री में रखा काफी सामान जल गया. शुरुआती अनुमान के मुताबिक नुकसान लाखों रुपये का हो सकता है. हालांकि, नुकसान की सही रकम अभी सामने नहीं आई है. आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान का आकलन हो सकेगा.
फैक्ट्री सुपरवाइजर गंभीर रूप से झुलसा
इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है. घायल की पहचान अजीमभाई इस्माइलभाई बलोच (26) के रूप में हुई है. वह फैक्ट्री में सुपरवाइजर के पद पर काम करते हैं.
आग की चपेट में आने से अजीमभाई बुरी तरह झुलस गए. उन्हें तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से महुवा सरकारी अस्पताल ले जाया गया. वहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
इस घटना में अभी तक किसी की मौत की सूचना नहीं है. आग लगने की असली वजह भी साफ नहीं हुई है. शुरुआती जानकारी में आग बॉयलर के पास बने स्टोररूम में लगने की बात सामने आई है.
यह भी पढ़ें: सूरत के टेक्सटाइल मार्केट में भीषण आग, चौथी-पांचवीं मंजिल पर धधकीं दुकानें, 25 दमकल गाड़ियां मौके पर
फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत की. अब घटना की पूरी जांच की जाएगी. इसके बाद ही आग लगने की सही वजह सामने आ सकेगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News