पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर में हिमालय बचाओ भाषण प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय की करीब 1600 छात्राओं और शिक्षिकाओं को हिमालय बचाओ की शपथ भी दिलाई गई। वक्ताओं ने हिमालय और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत बताई। ‘हिन्दुस्तान अखबार’ की ओर से आयोजित हिमालय बचाओ अभियान के तहत तीन सितंबर को पन्ना लाल भल्ला म्यूनिसिपल इंटर कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर की आराधना ने प्रथम, ऋतिक ने द्वितीय तथा राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दक्ष कनखल की कामाक्षी और नैन्सी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया था।
सभी विजेताओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम राणा ने कहा कि हिन्दुस्तान समाचार पत्र की ओर से चलाया जा रहा हिमालय बचाओ अभियान सराहनीय पहल है। हिमालय, पर्यावरण और नदियों के संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है। हिमालय हमारे देश का प्रहरी है और वीर सैनिक दिन-रात इसकी रक्षा में तैनात रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए नई पीढ़ी को जागरूक करना समय की आवश्यकता है। वार्ड 35 की पार्षद अंजू देवी ने कहा कि हिमालय को बचाना सभी का कर्तव्य है। इसकी रक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा। विद्यालयों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करना सराहनीय है। बच्चों को बचपन से ही प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाए तो भविष्य में इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि पहाड़ों, पर्वतों और प्रकृति से किसी भी तरह की छेड़छाड़ मानव जीवन के लिए खतरा बन सकती है। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार, अनुराधा आर्य, योग्यता नेगी, शशि बाला, सोनू तिवारी, लता भट्ट, सुमन, अंजना लखारिया समेत शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play