BYD Sealion 6: BYD भारत में अपनी पहली प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन Sealion 6 (Seal U) लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। कार निर्माता कंपनी BYD भारत में मुख्य रूप से अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए जानी जाती है। हालांकि, BYD अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की स्ट्रीक को तोड़ते हुए भारत में अपनी पहली प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करने जा रही है। भारत में BYD की पहली PHEV गाड़ी Sealion 6 होने की संभावना है और इसे भारत में इसके खास DM-i सेटअप के साथ टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।
Seal U में BYD का DM-i सुपर प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम मिलता है जिसमें DM-i का मलतब है डुअल-मोड इंटेलिजेंट। इस सिस्टम का हिस्सा 1.5 लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन, दो इलेक्ट्रिक मोटर और एक 18.3kWh की बैटरी दी गई है। BYD इस हाइब्रिड इंजन के लिए दुनिया की सबसे बेहतरीन 43.04 थर्मल एफिशिएंसी का दावा करती है और कहती है कि यह प्रति 100 किमी में 4.8 लीटर पेट्रोल का इस्तेमाल करती है।
वहीं, इलेक्ट्रिक मोटरों की एफिशिएंसी 97.5 प्रतिशत कही गई है। BYD का दावा है कि यह इंजन कुल मिलाकर 1,200 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज दे सकता है। बैटरी पूरी तरह चार्ज होने पर इसे EV मोड में चलाया जा सकता है जिसमें यह 200 किमी तक की दूरी तय कर सकती है।
ग्लोबल लेवल पर, Seal U फ्रंस-व्हील ड्राइव और AWD दोनों विकल्पों के साथ आती है। वर्जन के आधार पर इसकी कुल पावर 323hp और टॉर्क 550nm तक हो सकता है। BYD 18.3kWh बैटरी पैक के सात 126 किमी तक की इलेक्ट्रिक-ओनली रेंज का दावा करती है जिसे 18kW DC चार्जर से 35 मिनट में 30 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है जबकि सिस्टम की कुल रेंज 1,080 किमी तक है।
बता दें कि, Sealion 6 अपने शार्प क्रीसेस से साथ इसकी बनावट एक सीधी SUV जैसी दिखती है। अंदर की तरफ घूमने वाली टचस्क्रीन, TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एडवांस ADAS, शानदार मैटेरियल, बड़ा बूट स्पेस और बाकी खूबियां भारतीय बाजार में आने की उम्मीद है।
भारत की सड़कों पर Seal U को दूसरी बार देखा गया है, इससे पहले इसे मई की शुरुआत में देखा गया था। उम्मीद है कि BYD Seal U PHEV की कीमत लगभग 45 लाख से 50 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के आसपास हो सकती है। इसका मुकाबला JSW Motor की आने वाली Jetour T2 आधारित PHEV से हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Royal Enfield GTR 750 जल्द हो सकती है लॉन्च, डुअल-चैनल ABS के साथ और पावरफुल ऑयल-कूल्ड इंजन