मोतिहारी,निप्र। शहर के डॉ श्री कृष्ण सिन्हा महिला महाविद्यालय तथा शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया । प्राचार्य की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।
जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर (डॉ )सरोज रंजन प्रबंधन विज्ञान विभाग महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी ने अपना व्याख्यान देते हुए कहा कि भाषा संचार का सशक्त माध्यम है । यह एक दूसरे से जोड़ने का काम करता है ,अगर यह जुड़ाव ना हो तो मनुष्य भी एक दूसरे से नहीं जुड़ पाएगा । संपर्क भाषा के रूप में हिंदी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है । आज के तकनीकी युग में भी इसने अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । तभी तो यह संपर्क भाषा के साथ-साथ हमारे प्रिय भाषा भी बनती जा रही है ।
महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से आए डॉ श्याम बाबू प्रसाद (विश्वविद्यालय संयोजक , शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास )कविता के माध्यम से अपने विचारों को व्यक्त करते हुए कहा है कि जब तक हम अपनी मातृभाषा की कद्र नहीं करेंगे, तब तक हम अपनी कद्र नहीं करते पाएंगे । हमें अपनी कदर करने के लिए अपनी मातृभाषा की कद्र करनी होगी । इसकी महत्ता को समझना होगा और इसे अगली पीढ़ि में आदर और सम्मान के साथ पहुंचना होगा ।जिस तरह हमारे अभिभावकों ने हम तक पहुंचाया है ।
महाविद्यालय की अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ मनोरमा रानी ने मैथिलीशरण गुप्त का महाकाव्य ‘साकेत’ की पंक्तियो को बहुत ही सुन्दर ढंग से प्रस्तुत किया, मंच संचालिका डॉ कुमारी रोशनी विश्वकर्मा ने कहा कि जब अर्थ साहित्य की भाषा बोलने लगे तो समझना चाहिए कि संपर्क भाषा के रूप में हिंदी अपनी कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं ।धन्यवाद ज्ञापन मनीष श्रीवास्तव (शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यासा ) ने किया । इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक , शिक्षिकाएं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के साथ-साथ महाविद्यालय के बहुत से छात्राएं उपस्थित रही।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play