भास्कर अपडेट्स: बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में 4590 पेज की चार्जशीट दाखिल, 12 अक्टूबर 2024 को हुई थी हत्या – Dainik Bhaskar

मुंबई में NCP (अजित) नेता बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में 4590 पेज की चार्जशीट दाखिल की। इसमें कहा गया है कि गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई ने अपने क्रिमिनल सिंडिकेट के जरिए डर का माहौल पैदा करने के लिए इस हत्या को अंजाम दिया। चार्जशीट में अनमोल के अलावा मोहम्मद यासीन अख्तर और शुभम लोनकर के भी नाम हैं। फिलहाल ये दोनों फरार हैं। पुलिस ने इस मामले में अब तक 26 लोगों को गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी (66) की 12 अक्टूबर 2024 को रात बांद्रा इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
आज की अन्य बड़ी खबरें..
मुंबई के ताज होटल में एक ही नंबर की 2 गाड़ियां मिलीं; चालान से बचने ड्राइवर ने नंबर प्लेट बदली थी
मुंबई के ताज महल होटल में एक ही नंबर प्लेट वाली 2 गाड़ियां मिलीं। दोनों का मॉडल भी सेम है। कोलाबा पुलिस स्टेशन के मुताबिक एक कार ड्राइवर ने चालान से बचने के लिए गाड़ी की नंबर प्लेट बदली थी, लेकिन दोनों गाड़ियां एक साथ होटल में पहुंच गईं। असली नंबर की गाड़ी के मालिक ने पुलिस को खबर की, जिसके बाद पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने एक ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज की है।
श्रीनगर में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की दम घुटने से मौत, मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल
श्रीनगर के पंद्राथन इलाके में रविवार शाम किराए के मकान में एक दंपती और उनके तीन बच्चों समेत परिवार के पांच सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि परिवार कुछ समय से घर में रह रहा था। मौतें किसी तरह के वेंटिलेशन फेलियर या गैस लीक की वजह से दम घुटने से हुई होंगी, हालांकि आगे की जांच चल रही है।
महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने FIR दर्ज की, आरोपी की तलाश जारी
ठाणे पुलिस ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को नुकसान पहुंचाने की कथित धमकी देने के आरोप में 26 साल के एक व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की है। श्री नगर पुलिस के मुताबिक ठाणे शहर के वरली पाड़ा निवासी हितेश धेंदे नामक आरोपी की तलाश जारी है। आरोपी ने सोशल मीडिया पोस्ट में उपमुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।
बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर मर्डर केस का आरोपी सुरेश चंद्राकर हैदराबाद से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पत्रकार की हत्या के मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को हैदराबाद से SIT ने हिरासत में लिया है। पेशे से ठेकेदार आरोपी 3 जनवरी को पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के बाद से ही फरार था। SIT ने रविवार देर रात हैदराबाद से सुरेश चंद्राकर को अरेस्ट किया। इस मामले में उसके भाई रितेश चंद्राकर और दिनेश चंद्राकर तथा सुपरवाइजर महेंद्र रामटेके को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी को लापता हो गए थे। बाद में उनका शव 3 जनवरी को बीजापुर शहर के चट्टनपारा बस्ती में सुरेश चंद्राकर की संपत्ति के सेप्टिक टैंक में मिला था। पढ़ें पूरी खबर…
दिल्ली एयरपोर्ट पर 2 ब्राजीलियाई नागरिक 20 करोड़ रुपए की कोकीन के साथ गिरफ्तार
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम डिपार्टमेंट ने 2 ब्राजीलियाई नागरिकों को 20 करोड़ रुपए से ज्यादा की कोकीन के साथ गिरफ्तार किया। कस्टम डिपार्टमेंट के अधिकारी ने रविवार को बताया कि दोनों 24 दिसंबर को पेरिस के रास्ते साओ पाउलो से आ रहे थे। इस दौरान दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर उन्हें रोका गया।
पूछताछ में दोनों पैसेंजर्स ने माना कि उन्होंने कोकीन भरे कैप्सूल निगले हैं। महिला पैसेंजर के पास से 562 ग्राम कोकीन से भरे 58 कैप्सूल बरामद किए गए। जबकि पुरुष पैसेंजर के पास 837 ग्राम कोकीन जब्त की जब्त की गई। कुल 1399 ग्राम कोकीन की कीमत करीब 20.98 करोड़ रुपए है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News