भास्कर अपडेट्स: येलहांका एयरफोर्स स्टेशन से 13km के दायरे में नॉनवेज बेचने पर रोक; बेंगलुरु नगर पालिका ने न… – Dainik Bhaskar

बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) ने 23 जनवरी से 17 फरवरी तक येलहांका एयरफोर्स स्टेशन के 13 किमी के दायरे में मांस, मछली और मांसाहारी वस्तुओं की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का नोटिस जारी किया है। यह फैसला एयरो इंडिया-2025 शो के कारण लिया गया है। एयरो इंडिया शो 10 से 14 फरवरी तक चलेगा।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
टिकट न मिलने से नाराज BJP नेता को हार्ट अटैक, एक दिन पहले मनाने घर गए थे योगी के दो मंत्री
अयोध्या में भाजपा के जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें हार्ट अटैक पड़ा है। शुक्रवार को वह मिल्कीपुर विधानसभा में थे। उसी दौरान अचानक उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा। बेहोश होकर गिर गए। साथियों ने उन्हें कुमारगंज स्थित अस्पताल में भर्ती कराया।
CMS डॉ. अनिल कुमार के मुताबिक, राधेश्याम त्यागी को माइनर अटैक पड़ा था। वह अब खतरे से बाहर हैं। इलाज के बाद शनिवार सुबह उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर…
पुणे से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, 20 साल से अवैध तरीके से रह रहा था
पुणे पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक एहसान हाफिज शेख को महर्षि नगर इलाके से शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शनिवार सुबह बताया कि यह शख्स 20 साल से अवैध रूप से पुणे में रह रहा था।
वह बांग्लादेश के मायमेस सिंह जिले का रहने वाला है। उसके फोन से उसके रिश्तेदारों का कॉन्टेक्ट भी मिला है। वह 2004 में अवैध रूप से बॉर्डर क्रॉस करके आया था।
टीवी एक्टर अमन जायसवाल की मुंबई में रोड एक्सीडेंट में मौत
टीवी एक्टर अमन जायसवाल की मुंबई में रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। अमन 23 साल के थे। उन्होंने टीवी सीरियल “धरतीपुत्र नंदिनी” में लीड रोल किया था। शुक्रवार दोपहर अमन मुंबई के जोगेश्वरी रोड पर बाइक से जा रहे थे। एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। अंबोली पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि जायसवाल को कामा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
दिल्ली NCR में प्रदूषण घटा, GRAP-3 की पाबंदियां हटीं, 5वीं तक के स्कूल हाईब्रिड मोड पर चलाना जरूरी नहीं
दिल्ली NCR में प्रदूषण में गिरावट को देखते हुए GRAP-3 की पाबंदियां हटा ली गई हैं। कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने शुक्रवार देर रात बताया कि शनिवार से ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान का तीसरा चरण हटा लिया जाएगा। अब स्कूलों में 5वीं तक की क्लासेस को हाइब्रिड मोड पर चलाना जरूरी नहीं होगा। अब अनावश्यक निर्माण कार्यों पर लगी रोक भी हट गई है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News