भास्कर अपडेट्स: DRDO ने बनाई नौसेना के लिए नई नेवल फ्लेयर, कलवरी पनडुब्बियों में होगी तैनात – Dainik Bhaskar

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने भारतीय नौसेना की कलवरी श्रेणी की पनडुब्बियों के लिए विशेष “नेवल फ्लेयर” विकसित किया है। यह कदम देश की पनडुब्बी युद्धक क्षमता को और मजबूत करेगा।
यह फ्लेयर पुणे स्थित DRDO की हाई एनर्जी मटेरियल्स रिसर्च लेबोरेटरी (HEMRL) ने तैयार किया है। शुक्रवार को आयोजित समारोह में HEMRL के निदेशक ने इस सिस्टम को औपचारिक रूप से नौसेना शस्त्र निरीक्षण महानिदेशक (DGNAI) रियर एडमिरल रूपक बरुआ को सौंपा।
DRDO ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि “HEMRL ने सिग्नल स्टार नेवल फ्लेयर सफलतापूर्वक विकसित किया है। इसका औपचारिक हस्तांतरण आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक अहम कदम है और यह भारत की अंडरवाटर वारफेयर क्षमता को मजबूती देगा।”
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News