—विज्ञापन—
what is mega el nino: दुनिया इस वक्त प्रकृति के एक ऐसे खतरनाक रूप का सामना करने की दहलीज पर खड़ी है, जो पिछले 150 सालों में नहीं देखा गया. वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि ‘मेगा अल नीनो’ की वापसी हो रही है, जो न केवल मौसम का मिजाज बिगाड़ेगा बल्कि इंसानियत के लिए बड़ी तबाही का संकेत भी दे सकता है.
सरल भाषा में समझें तो ‘अल नीनो’ समुद्र के तापमान में होने वाले बदलाव की एक प्रक्रिया है. जब प्रशांत महासागर का पानी असामान्य रूप से गर्म हो जाता है, तो इसका असर पूरी दुनिया के मौसम पर पड़ता है. लेकिन इस बार वैज्ञानिक इसे ‘मेगा’ कह रहे हैं, क्योंकि 1870 के दशक के बाद यानी लगभग 150 साल बाद ऐसी स्थिति बन रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि ग्लोबल वार्मिंग ने इसे और भी ज्यादा घातक बना दिया है.
मेगा अल नीनो के कारण दुनिया के कई हिस्सों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ सकती है. इसकी वजह से खेती पर इसका सीधा असर पड़ेगा, जिससे अनाज की कमी और महंगाई बढ़ सकती है.
बढ़ता तापमान हैजा और डेंगू जैसी बीमारियों के फैलने के लिए अनुकूल स्थिति पैदा करता है. इसके अलावा समुद्र का तापमान बढ़ने से मछलियां और अन्य जीव मरने लगते हैं, जिससे इकोसिस्टम बिगड़ जाता है.
भारत जैसे कृषि प्रधान देश के लिए मेगा अल नीनो किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है. इससे मानसून कमजोर पड़ सकता है, जिससे फसलों की पैदावार में भारी गिरावट आने की आशंका है. वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले कुछ साल मानवता के लिए परीक्षा की घड़ी साबित हो सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
सीनियर न्यूज एडिटर विजय जैन को पत्रकारिता में 23 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज 24 से पहले विजय दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में अलग-अलग जगहों पर रिपोर्टिंग और टीम लीड कर चुके हैं, हर बीट की गहरी समझ है। खासकर शहर राज्यों की खबरें, देश विदेश, यूटिलिटी और राजनीति के साथ करेंट अफेयर्स और मनोरंजन बीट पर मजबूत पकड़ है. नोएडा के अलावा दिल्ली, गाजियाबाद, गोरखपुर, जयपुर, चंडीगढ़, पंचकूला, पटियाला और जालंधर में काम कर चुके हैं इसलिए वहां के कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत आदि की समझ रखते हैं. प्रिंट के कार्यकाल के दौरान इन्हें कई मीडिया अवार्ड और डिजिटल मीडिया में दो नेशनल अवार्ड भी मिले हैं. शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Vijay.kumar@bagconvergence.in
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in