Feedback
‘RRR’ स्टार राम चरण की फिल्म पेद्दी का जबसे फर्स्ट लुक आया था, उसी दिन से ये फिल्म चर्चा में थी. डायरेक्टर बुचि बाबू सना की इस फिल्म के टीजर में ही राम चरण के क्रिकेट वाले सीन ने लोगों को हैरान कर दिया था. फिर ट्रेलर आया तो जाह्नवी कपूर के सीन्स देखकर लोग शॉक रह गए और ट्रोलिंग हुई.
फिल्म में तो कितना ही कुछ ऐसा दिखा कि सोशल मीडिया पर जबरदस्त खिंचाई हुई. अब पेद्दी का एक सीन फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है और इस बार वजह ये है कि पेद्दी का ये सीन, भोजपुरी फिल्म स्टार खेसारी लाल यादव की एक फिल्म के एक सीन से बहुत मेल खाता है.
राम चरण स्टारर पेद्दी हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई. फिल्म देख चुके लोग अब इसके अलग-अलग सीन्स का सोशल मीडिया पर एक्स-रे करने में लगे हैं. ऐसे ही एक यूजर ने पेद्दी के क्लाइमैक्स सीन की एक क्लिप शेयर की है. इस सीन में राम चरण का किरदार, प्रोस्थेटिक लेग के साथ स्टीपल चेज में दौड़ता नजर आ रहा है.
इस क्लिप के साथ यूजर ने खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘भाग खेसारी भाग’ फिल्म का क्लाइमैक्स सीन भी लगाया. अपनी फिल्म के क्लाइमैक्स में खेसारी भी प्रोस्थेटिक वाले पैर के साथ स्टीपलचेज रेस में दौड़ते नजर आ रहे हैं. पेद्दी में राम चरण की ही तरह, भोजपुरी फिल्म के सीन में भी खेसारी का नकली पैर अलग हो जाता है, जिससे वो बहुत मुश्किल से गुजरते नजर आते हैं.
Ram Charan’s movie Peddi and this bhojpuri movie has the same climax. Doing #Peddi was Ram Charan’s biggest mistake. https://t.co/mA0nV5eEWK pic.twitter.com/jztk16a0o6
जहां पेद्दी इसी साल रिलीज हुई है, वहीं ‘भाग खेसारी भाग’ 2019 की फिल्म है. दोनों सीन्स का डिजाइन इतना मिलता है कि यूजर्स ने पेद्दी के सीन को भोजपुरी फिल्म से ‘कॉपी’ बताना शुरू कर दिया. एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि दोनों सीन्स की तुलना करें तो ‘खेसारी ने ज्यादा हिम्मत दिखाई है’.
एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘पैन इंडिया बजट, भोजपुरी क्लाइमैक्स, हॉलीवुड लेवल कॉन्फिडेंस.’ जबकि एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि ‘उनकी फिल्म की तुलना भोजपुरी फिल्म से करके आप भोजपुरी फिल्म का अपमान कर रहे हैं!’ कई लोगों ने दोनों फिल्मों की तुलना वाला ये वीडियो देखकर पेद्दी को खूब ट्रोल किया.
पहले भी पेद्दी के सीन्स में जिस तरह जाह्नवी कपूर को सेक्शुअलाइज किया गया था, उसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी तुलना भोजपुरी फिल्मों से की गई थी. मगर कई साल पुरानी भोजपुरी फिल्म से सीन्स मैच होना पेद्दी के लिए ट्रोलिंग की एक नई लहर लेकर आया है. हालांकि ट्रोलिंग से बहुत दूर पेद्दी ने ओटीटी पर आने से पहले वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन किया था और हिट साबित हुई थी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू