Capricorn Today Horoscope 11 June 2026, आज का मकर राशिफल: मकर राशि वालों की आज स्थिति अच्छी है। सितारे आपके पक्ष में रहेंगे लेकिन गृह कलह के संकेत हैं, इसलिए परिवार से जुड़े मामलों को बहुत सावधानी से संभालें। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बन रहे हैं। मां के स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर होगी। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी कही जाएगी। जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगे।
प्रेम के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ साबित हो सकता है। नए प्रेम का आगमन और पुराने प्रेम की अनबन खत्म हो सकती है। अविवाहित जातकों के लिए योग्य विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, उन्हें माता-पिता का सहयोग मिल सकता है और प्रेम अब विवाह की ओर जा सकता है। विवाहित लोग अपने जीवनसाथी के साथ एक यादगार शाम बिताएंगे।
आज आपके नौकरी-चाकरी की स्थिति अत्यंत शुभकारी रहने वाली है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारिक सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आपको लीडरशिप स्किल दिखाने का मौका मिल सकता है। मीटिंग में अपने विचारों और राय को आत्मविश्वास के साथ शेयर करें, उच्चाधिकारी प्रभावित हो सकते हैं। व्यापारियों को निवेशकों से फंड मिल सकता है, जिससे व्यापार को विस्तार मिल सकता है।
मकर राशि की आज आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। धन का आवक बढ़ेगा, जिससे आर्थिक स्थिरता मिल सकती है। किसी नए काम की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। भाग्य का साथ मिलेगा और अटके हुए कार्य गति पकड़ सकते हैं। हालांकि किसी भी तरह के बड़े निवेश से पहले विशेषज्ञ की राय जरूर लें, वरना हानि हो सकती है। आय और व्यय के बीच संतुलन बनाएं और बचत पर जोर दें।
मकर राशि वालों का आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी तरह की कोई बड़ी समस्या सामने नहीं आएगी। हालांकि आज बच्चों को खेलते समय चोट लग सकती है, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। खान-पान का ध्यान रखें और खूब पानी पिएं। मौसमी फलों का सेवन करना आपके सेहत को लाभ पहुंचाएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जावान रहेंगे।
कुल मिलाकर मकर राशि वालों का बहुत अच्छा समय चल रहा है। हर तरफ से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, बस परिवार से जुड़ा मसला बड़ा नहीं बन पाए, इस बात का ध्यान रखें। भगवान विष्णु को प्रणाम करना और पीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play