80 TMC विधायक जीते थे पर ममता बनर्जी के पास बचेंगे बस 15, फिरहाद हाकिम भी जा सकते हैं – Hindustan Hindi News

TMC के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बीच ममता बनर्जी की मुश्किलें और बढ़ने के आसार हैं। कहा जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में ही बगावत करने वाले बागी विधायकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि ऐसे नेताओं की संख्या 65 पर पहुंच सकती है, जिनमें बनर्जी के कई बेहद करीबी नेताओं का नाम भी शामिल है। हालांकि, अब तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

संघवाद प्रतिदिन की रिपोर्ट के अनुसार, बागी विधायकों की संख्या बढ़कर 65 हो सकती है। पार्टी में एक वर्ग दावा कर रहा है कि इस बार विधायक और पूर्व मेयर फिरहाद हाकिम भी बनर्जी का साथ छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस में आगे और भी सरप्राइज देखने को मिल सकते हैं।

बागी विधायक दल के प्रमुख माने जा रहे रिताब्रता बनर्जी ने दावा किया कि उनके समूह के सदस्य 58 से बढ़कर 64 हो गए हैं। उन्होंने कहा कि उनके नीत गुट को पार्टी के ज्यादातर विधायकों और बड़ी संख्या में सांसदों का समर्थन हासिल है और वे तृणमूल कांग्रेस के बैनर तले ही काम करते रहेंगे। रीताब्रता ने राज्य विधानसभा के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘हम ही असली तृणमूल कांग्रेस हैं। हम कांग्रेस में विलय नहीं कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा, ‘हमारे साथ विधायकों की संख्या पहले ही 64 के पार हो चुकी है। कल एक और विधायक के हमारे साथ जुड़ने पर यह संख्या 65 हो सकती है। जाहिर है, असली तृणमूल कांग्रेस हम ही हैं। दिल्ली में कौन किससे मिलता है, यह उनका मामला है और हमारे लिए इसका कोई महत्व नहीं है।’

तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने मंगलवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ मुलाकात की थी जिसके बाद संभावित विलय की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक की जानकारी हालांकि किसी भी पक्ष ने सार्वजनिक नहीं की, लेकिन भाषा के सूत्रों का कहना है कि ममता ने विपक्ष की एकजुटता पर जोर दिया।

कांग्रेस ने बुधवार को विलय को लेकर लगाई जा रही अटकलों को पूरी तरह से गलत करार दिया। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि दोनों नेताओं ने अपने व्यक्तिगत विषयों को लेकर चर्चा की थी। वहीं, भाषा के मुताबिक, टीएमसी के एक नेता ने इसे बेबुनियाद बताया। उन्होंने एजेंसी से कहा, ‘हमारे पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है। यह बेबुनियाद है।’

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News