IMD Alert on Aandhi Toofan: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा है कि कल यानी 11 जून को देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम खराब रहने वाला है। IMD के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में कल तेज आंधी चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में 60-70 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने के आसार हैं। IMD के मुताबिक, कहीं-कहीं 80 किमी/घंटा तक के झोंके चल सकते हैं।
IMD ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और सटे NCR में कल आसमान मुख्य रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम या रात के समय गर्जन, बिजली कड़कने और धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की स्पीड 50-60 किमी प्रति घंटे (झोंकों के साथ 70 किमी प्रति घंटे तक) रह सकती है। कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 40°C से 42°C और न्यूनतम तापमान 27°C से 29°C के बीच रहने का अनुमान है।
IMD ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान कल हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पंजाब के अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने ये भी कहा है कि इस दौरान राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं चलने की संभावना है। IMD ने इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने कहा है कि कल (11 जून को) उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। IMD ने इसके लिए चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़) में तेज हवाओं के साथ तूफान की संभावना है।
IMD ने कहा है कि मॉनसून की सक्रियता की वजह से पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (7-20 सेमी) होने की संभावना है। इसके अलावा हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और गंगीय पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने कहा है कि बिहार में कल 11 जून को गरज के साथ छींटे पड़ने और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। IMD के मुताबिक, कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। वहीं झारखंड के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए IMD ने कहा है कि वहां कल बिखरी हुई (Isolated to Scattered) बारिश होने का अनुमान है। यानी कुछ हिस्सों में हल्की, जबकि कुछ में बारी बारिश की संभावना है। हालांकि, IMD ने झारखंड में भारी बारिश की मुख्य चेतावनी 12 और 13 जून के लिए की है। IMD के मुताबिक, झारखंड में भी कल आंधी-तूफान आ सकता है। इस दौरान 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंके चल सकते हैं।
IMD ने ताजा बुलेटिन में बताया है कि इस वक्त मॉनसून की उत्तरी सीमा हरनाई, सोलापुर, कलबुर्गी, नंद्याल, चेन्नई, सिलीगुड़ी और 27.5°N/87.5°E अक्षांश/देशांतर से होकर गुजर रही है। विभाग के मुताबिक, मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं और अगले 3-4 दिनों के दौरान य़ह मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ और हिस्से में पहुंच सकता है। IMD के मुताबिक, अगले 3-4 दिनों में मॉनसून के पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भी पहुँचने की प्रबल संभावना है।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
प्रमोद कुमार प्रवीण देश-विदेश की समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक हलचलों पर चिंतन-मंथन करने वाले और पैनी पकड़ रखने वाले हैं। ईटीवी से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की। कुल करीब दो दशक का इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते हैं। संप्रति लाइव हिन्दुस्तान में विगत तीन से ज्यादा वर्षों से समाचार संपादक के तौर पर कार्यरत हैं और अमूमन सांध्यकालीन पारी में बहुआयामी पत्रकारीय भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप से पहले NDTV, जनसत्ता, ईटीवी, इंडिया न्यूज, फोकस न्यूज, साधना न्यूज और ईटीवी में कार्य करने का अनुभव है। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और लेखक रहे हैं। विश्वविद्यालय स्तर से लेकर कई अकादमिक, शैक्षणिक और सामाजिक संगठनों द्वारा विभिन्न मंचों पर अकादमिक और पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित भी हुए हैं। रुचियों में फिल्में देखना और पढ़ना-पढ़ाना पसंद, सामाजिक और जनसरोकार के कार्यों में भी रुचि है।
अकादमिक योग्यता: भूगोल में जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर और संवेदनशील विषय पर पीएचडी उपाधिधारक हैं। इसके साथ ही पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर भी हैं। पीएचडी शोध का विषय- ‘मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन-एक भौगोलिक अध्ययन’ रहा है। शोध के दौरान करीब दर्जन भर राष्ट्रीय और अंततराष्ट्रीय सम्मेलनों में शोध पत्र पढ़ने और प्रस्तुत करने का अनुभव है। भारतीय विज्ञान कांग्रेस में भी शोध पोस्टर प्रदर्शनी का चयन हो चुका है। शोध पर आधारित एक पुस्तक के लेखक हैं। पुस्तक का नाम ‘मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन’ है। पत्रकारिता में आने से पहले महाविद्यालय स्तर पर शिक्षण कार्य भी कर चुके हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play