मजबूत दूरसंचार नेटवर्क ही डिजिटल भारत की रीढ़ : विशेषज्ञ – Dainik Bhaskar

उदयपुर | दि इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया उदयपुर लोकल सेंटर द्वारा विश्व दूरसंचार एवं सूचना समाज दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने कहा कि आधुनिक दौर में दूरसंचार केवल इंटरनेट या फोन कॉल तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि यह देश की आर्थिक, सामा
संस्थान के मानद सचिव पीयूष जावेरिया ने कहा कि ऑनलाइन शिक्षा, डिजिटल भुगतान, टेलीमेडिसिन, ई-गवर्नेंस और आपदा प्रबंधन जैसे सभी क्षेत्र मजबूत संचार नेटवर्क पर निर्भर हैं। मुख्य वक्ता प्रताप सिंह तलेसरा ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग डिजिटल युग की सबसे महत्वपूर्ण शाखाओं में शामिल है और मजबूत नेटवर्क आर्थिक विकास के लिए आवश्यक हैं। पूर्व बीएसएनएल महाप्रबंधक हेमंत पांडे ने साइबर अटैक, जलवायु आपदाओं और युद्ध जैसी चुनौतियों के बीच डिजिटल रेजिलिएंस को मजबूत करने की जरूरत बताई। वहीं वी.एस. तंवर ने रक्षा सेवाओं में आधुनिक संचार प्रणालियों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सुरक्षित और विश्वसनीय नेटवर्क किसी भी सैन्य अभियान की सफलता का आधार हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News